Chinese Food

चाइनीज फूड के शौकीन लोगों को बेहद पसंद आएगी मशरूम मंचूरियन की ये रेसिपी, भाई दूज पर करें ट्राई

मशरूम मंचूरियन बनाने के लिए जरूरी सामग्री-
-बैटर के लिए आधा कप मैदा
- तीन चम्मच कॉर्नफ्लोर
- अदरक-लहसुन का पेस्ट
- आधा चम्मच काली मिर्च
- सोया सॉस 
-आधा कप पानी
-250 ग्राम मशरूम
- हरे प्याज बारीक कटे हुए
- हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- दो लहसुन की कलियां बारीक कटी हुई
- अदरक बारीक कटा हुआ
- काली मिर्च का पाउडर
- सोया सॉस
- शिमला मिर्च टुकड़ों में कटी हुई

मशरूम मंचूरियन बनाने की विधि-
मशरूम मंचूरियन बनाने के लिए सबसे पहले बैटर तैयार कर लें। इसके लिए एक कटोरी में बैटर के सारे मिश्रण को डालने के बाद मैदा, कॉर्नफ्लोर को मिक्स करें। इसमे अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें। साथ में काली मिर्च का पाउडर और सोया सॉस मिलाकर पानी डालें।

घोल को ना ज्यादा पतला करें और ना ही ज्यादा गाढ़ा। मशरूम अच्छी तरह से पोंछ लें। अब कड़ाही में तेल गर्म कर लें। मशरूम को बैटर में डुबोकर गर्म तेल में डालकर मघ्यम आंच पर सुनहरा होनें तक तलें। इसी तरह सारे मशरूम तलकर अलग रख लें। अब एक दूसरी कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें कटा हुआ प्याज सुनहरा होने तक भूने।

इसके बाद इसमे कटा हुआ हरा प्याज, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन सारे कटे हुए पत्ते डालकर धीमी आंच पर भून लें। अब काली मिर्च का पाउडर, नमक और थोड़ी सी चीनी डालकर सोया सॉस डाल दें। अगर आप ग्रेवी वाला मंचूरियन चाहते हैं तो थोड़ा सा पानी डालकर ढककर पकाएं। 

जब पानी पककर गाढ़ा हो जाए तो इसमे तले हुए सारे मशरूम डालकर अच्छी तरह मिक्स करके करीब तीन से चार मिनट ढककर पकाएं। आपका टेस्टी मशरूम मंचूरियन बनकर तैयार है। आप इसे नूडल्स और फ्राइड राइस के साथ गर्मागर्म परोस सकते हैं।  


Related Posts
Pickle

पत्ता गोभी, मूली, गाजर का अचार बनाने की घरेलू विधि।

फरवरी के आखिरी हफ्ते में आप मिक्स अचार बना सकते हैं। 

Rotee Paraatha

नाश्ते में बनाएं चटपटा पनीर पराठा, नोट करें ये हेल्दी एंड टेस्टी Recipe

पनीर पराठा बनाने के लिए सामग्री-
आटा- 2 कप
पनीर कद्दूकस- 1 कप
उबला आलू कद्दूकस- 3/4 कप
अदरक कद्दूकस-1 टी स्पून
हरी मिर्च - 2-3
जीरा पाउडर- 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर- 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 टी स्पून
गरम मसाला- 1/4 टी स्पून
हरा धनिया कटा- 2 टेबलस्पून
पुदीना पत्ते कटे- 1 टेबलस्पून (वैकल्पिक)
अमचूर- 1/2 टी स्पून
बटर/तेल- 2-3 टेबलस्पून
नमक- स्वादानुसार

Sweet

वसंत पंचमी पर बनाएँ मालपुआ रेसिपी।

इसे पूजा में प्रसाद के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Vegetable

सरसों का साग, मक्का की रोटी बनाने की विधि

लोहड़ी सेलिब्रेशन पार्टी में बनाएं 'मक्के दी रोटी ते सरसों दा साग

Sea Food

चाइनीज खाने के शौकीन बच्चों को बेहद पसंद आएगी नूडल्स बॉल्स की ये टेस्टी रेसिपी, ये हैं बनाने का तरीका

नूडल्स बॉल्स बनाने के लिए सामग्री-
-दो पैकेट नूडल्स
-दो उबले आलू मैश किए हुए
-चार बड़े चम्मच मैदा
-दो पैकेट नूडल्स मसाला
-दो हरी मिर्च बारीक कटी हुई
-एक इंच अदरक का टुकड़ा
-आधा कप शिमला मिर्च बारीक कटी हुई
-दो-तीन बड़ी चम्मच हरा धनियाबारीक कटा हुआ
-एक चौथाई छोटी चम्मच काली मिर्च का पाउडर
-नमक (स्वादानुसार)
-रिफाइंड ऑयल (तलने के लिए)

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.