Sea Food

चाइनीज खाने के शौकीन बच्चों को बेहद पसंद आएगी नूडल्स बॉल्स की ये टेस्टी रेसिपी, ये हैं बनाने का तरीका

नूडल्स बॉल्स बनाने के लिए सामग्री-
-दो पैकेट नूडल्स
-दो उबले आलू मैश किए हुए
-चार बड़े चम्मच मैदा
-दो पैकेट नूडल्स मसाला
-दो हरी मिर्च बारीक कटी हुई
-एक इंच अदरक का टुकड़ा
-आधा कप शिमला मिर्च बारीक कटी हुई
-दो-तीन बड़ी चम्मच हरा धनियाबारीक कटा हुआ
-एक चौथाई छोटी चम्मच काली मिर्च का पाउडर
-नमक (स्वादानुसार)
-रिफाइंड ऑयल (तलने के लिए)

नूडल्स बॉल्स बनाने का तरीका-
नूडल्स बॉल्स बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन को गर्म करके उसमें दो कप पानी उबाल लें, फिर जब पानी में उबाल आ जाए तो उसमें डेढ़ पैकेट नूडल्स डालकर उन्हें हल्का नर्म होने तक पकने दें। दो मिनट बाद गैस बंद करके नूडल्स को छान दें। अब नूडल्स को मैश किए हुए आलूओं के साथ एक कटोरे में डालकर मिला लें। 

अब इस मिश्रण में शिमला मिर्च, हरी मिर्च, अदरक, नूडल्स मसाला, नमक और हरा धनिया मिला लें। इसके बाद एक कटोरे में मैदा लेकर उसमें थोड़ा पानी डालकर एक पतला घोल तैयार कर लें। इस घोल में थोड़ा नमक और काली मिर्च का पाउडर मिलाकर एक जगह रख दें।

अब आधा पैकेट बचे सूखे नूडल्स को तोड़कर एक कटोरी में निकाल लें। इसके बाद तैयार नूडल्स के मिश्रण को हाथ में लेकर गोल आकार दें और उसे मैदे वाले घोल में डुबोकर नूडल्स के सूखे टुकड़ों में लपेट लें। ऐसे ही सारे नूडल्स बॉल्स तैयार कर लें।

 अब एक कढ़ाही में मध्यम आंच पर रिफाइंड ऑयल गर्म करके उसमें तैयार नूडल्स बॉल्स को गोल्डन ब्राउन करने तक तलें। जब सारे नूडल्स बॉल्स अच्छे से तल जाए तो उन्हें एक प्लेट में निकालकर हरी चटनी के साथ गर्मागर्म परोसें।


Related Posts
Vegetable

मटका वेज बिरयानी रेसीपी ।

मटका वेज बिरयानी सभी को पसंद आती है, यह स्वादिष्ट होने के साथ ही हेल्दी भी है।

Rotee Paraatha

टेस्टी पूड़ी

सामग्री
आटा, प्याज, हरी मिर्च, आम या मिर्च के अचार का मसाला। मोयन के लिए घी। 

Daal

उरद दाल की खिचड़ी

उड़द की दाल की खिचड़ी। मकर संक्रांति पर उड़द की दाल की खिचड़ी बनाना बहुत ही शुभ माना जाता है, इसलिए ज्यादातर लोग इस तरह से उड़द की दाल की खिचड़ी बनाते हैं। मकर संक्रांति को और अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए, हम आपके लिए लजीज उड़द दाल की खिचड़ी बनाने की बहुत ही आसान विधि लेकर आए हैं। 

Non-Vej

Chicken Cutlets Recipe

How to make चिकन कटलेट
चरण 1 चिकन को धो लें
यह कटलेट रेसिपी सबसे आसान क्षुधावर्धक है जिसे कुछ सरल चरणों का पालन करके कुछ ही समय में तैयार किया जा सकता है। चिकन को धोइये, उबालिये और काट कर तैयार कर लीजिये. इस बीच, एक पैन लें और उसमें मध्यम आंच पर तेल गर्म करें। तेल के पर्याप्त गर्म होने पर इसमें जीरा डालें।

Snacks

नवरात्रि व्रत में खाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी मखाना चाट, वेट लॉस फ्रेंडली है यह रेसिपी

मखाना चाट बनाने के लिए सामग्री- 
2 टमाटर
अनार के दाने
2 मध्यम उबले आलू
2 कप मखाना
1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
2 मुट्ठी हरा धनिया
2 मुट्ठी भुनी हुई मूंगफली
3 हरी मिर्च
2 1/2 चम्मच नींबू का रस
 सेंधा नमक
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आवश्यकता अनुसार सेव
2 चम्मच घी

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.