' /> ' />
Vegetable

सरसों का साग, मक्का की रोटी बनाने की विधि

लोहड़ी सेलिब्रेशन पार्टी में बनाएं 'मक्के दी रोटी ते सरसों दा साग

लोहड़ी का त्योहार मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है। मान्यता के अनुसार लोहड़ी हर साल 13 जनवरी को कटाई और बुवाई की खुशी में मनाई जाती है। यह त्यौहार विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में मनाया जाता है। हालांकि, कई अन्य राज्यों ने भी इस त्योहार को मनाना शुरू कर दिया है। आज यह पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। अगर आज आपने घर पर छोटी सी दावत रखी है तो आज शाम लोहड़ी सेलिब्रेशन पार्टी के लिए सरसों का साग और मक्के की रोटी बना सकते हैं. 

सरसों का साग बनाने के लिए चाहिए:-
  • पालक- 100 ग्राम
  • बथुआ- 100 ग्राम
  • अदरक-1 इंच टुकड़ा
  • सरसों का तेल- 2-3 टेबल स्पून
  • बारीक कटा हुआ हरा धनिया
  • मक्के का आटा- 2-3 टेबल स्पून
  • जीरा- ½ छोटी चम्मच
  • हींग- 1 पिंच
  • बड़े टमाटर- 3
  • हरी मिर्च- 2
  • हल्दी पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार

मक्के की रोटी बनाने के लिए चाहिए:-
  • मक्के का आटा- 500 ग्राम
  • गेहूं का आटा- 100 ग्राम
  • नमक स्वादानुसार
  • पानी: 250 मिली
  • बटर या घी
  • सफेद मक्खन

सरसों का साग बनाने की विधि:-
सरसों का साग बनाने के लिए सबसे पहले सरसों के साग को अच्छे से साफ कर लें। इसके डंठल हटाकर पत्ते अलग कर लें। इसके बाद साग को अच्छे से धो लें। अब साग को बारीक काट लें। अब टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी में बारीक पीस लें. - इसके बाद कुकर में राई और 1 कप पानी डाल कर 1 सीटी आने तक पकाएं. सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें और कुछ देर बाद जब कुकर का प्रेशर खत्म हो जाए तो इसे खोलें. - अब कढ़ाई को गैस पर रख दें और उसमें तेल गर्म करें. फिर इसमें जीरा डालकर तड़का दें। - इसके बाद हल्दी, धनिया पाउडर और हींग डालकर चमचे से चलाते हुए भूनें. अब इसमें 3 टेबल स्पून कॉर्न फ्लोर डाल कर चलाते हुए भूनें. इसमें टमाटर, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालें। इसे तब तक भूनें जब तक कि मसाले और तेल अलग न होने लगे। कुकर का ढक्कन खोलिये और इन सभी सब्जियों को चमचे से मैश कर लीजिये. जब मसाला भुन जाए तो इन सब्जियों को इसमें डाल दें। साथ ही ऊपर से लाल मिर्च पाउडर और नमक भी डाल दें। इसमें 1 कप पानी और हरा धनिया डालकर मिक्स करते हुए धीमी आंच पर 10 से 15 मिनट तक पकाएं. इसे बीच बीच में चलाते रहें.

मक्के की रोटी बनाने की विधि:-
मकई और गेहूं के आटे को छान लें और नमक डालें। इसके बाद नरम आटा गूंथ लें। इसके बाद इसे 30 मिनट के लिए गीले कपड़े से ढककर रख दें। अब इसके बराबर आकार के गोले बना लें. अब हर गोले को हाथ से फैलाकर रोटी का आकार दें। रोटी बनाकर तवे पर भूनें। आप चाहें तो इसे घी या मक्खन से भी सेक सकते हैं। सरसों के साग के साथ परोसते समय रोटी के साथ सफेद मक्खन भी परोसें।


Related Posts
Pickle

टमाटर का अचार

टमाटर की चटनी, सब्जियाँ, लेट्यूस इत्यादि दिन के समय खाए जाते रहेंगे, लेकिन आपको लंबे समय तक टमाटर का स्वाद लेना है, हर बार काम किए बिना, तो इस टमाटर के अचार को जल्दी से और जब भी आप चाहें फिर निकालें और उसके स्वाद का आनंद लें।

Sweet

बेसन के लड्डू रेसिपी

देसी घी से बेसन के लड्डू बनाने की बहुत ही आसान रेसिपी

Sweet

बटरस्कॉच आइसक्रीम

हर किसी की पसंदीदा बटर स्कॉच आइसक्रीम अब आसानी से बनती है और घर पर ही बनाई जाती है 

Cooking Tips

Easy Recipe to make Sushi

Ingredients:

2 cups sushi rice
2 cups water
1/4 cup rice vinegar
2 tbsp sugar
1 tsp salt
Nori sheets
Sushi fillings (such as raw fish, avocado, cucumber, carrot, etc.)
Soy sauce
Wasabi
Pickled ginger

Sweet

मैंगो जेली पुडिंग

मैंगो जेली बनाने के लिए
मैंगो प्यूरी = ½ कप
पानी = 2 कप
चीनी = ¼ कप
अगर अगर पाउडर = 1 टीस्पून
पुडिंग बनाने के लिए
दूध = 2 कप
अगर अगर पाउडर = 1 टीस्पून
चीनी = 1/3 कप

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.