Sweet

कैसे बनाया जाता है मटर का हलवा

बहुत ही जायकेदार बनता है मटर का हलवा


आज मैं आपके लिए एक बहुत ही अच्छी और पोस्टिक से भरपूर रेसिपी लेकर आई हूँ। आज मैं आपको बताने जा रही हूं कि मटर का हलवा कैसे बनाया जाता है और इसे बनाना कितना आसान है. मटर का हलवा आप अपने बच्चे या बूढ़े को भी दे सकते हैं. यह सभी के लिए बहुत ही फायदेमंद डिश है। मटर का हलवा बनाने में अधिकतम 15 मिनिट का समय लगता है और यह बनकर तैयार है. तो चलिए इसे बनाना शुरू करते हैं। इसे बनाने के लिए हमें चाहिए।


हलवा बनाने की सामग्री:-

  • मटर के दाने – 500 ग्राम
  • घी  2-3 चम्मच
  • दूध  500 ग्राम
  • चीनी – 150 ग्राम
  • किशमिश  8-10
  • बादाम – 8-10 कटा हुआ
  • नारियल बुरादा  1/4 कप
  • काजू – 8-10 कटा हुआ
  • मावा – 1/2 कप
  • इलाइची पाउडर 1/2 चम्मच


हलवा बनाने की विधि :-

1. सबसे पहले मटर को निकाल कर अच्छे से धो कर छान लीजिये.
 
2. अब मटर को मिक्सर में डालिये और थोड़ा सा दूध डाल कर दरदरा पीस लीजिये.

3. अब हमारे मटर के दाने पीसने के बाद यह कुछ इस तरह बन जाएगा.
 
4. अब गैस ऑन कर दें और उस पर एक पैन रखें और उसमें घी डालें.
 
5. घी के गर्म होने पर इसमें पिसे हुए मटर के दाने डालकर 5-7 मिनिट तक भून लीजिए.


6. फिर इसमें 1 चम्मच और घी डाल कर इसका पानी सूखने तक (8-10 मिनट) भूनते रहें.
 
7. फिर इसमें चीनी डाल दें और बचा हुआ दूध डालकर 4-5 मिनट तक पकाएं.
 
8. अब इसमें किशमिश, काजू, बादाम और नारियल डाल कर मिला लें.
 
9. फिर इसमें मावा डालकर 2-3 मिनिट तक पकाएं.
 
10. फिर इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें और गैस बंद कर दें।
 
11. अब इसे प्याले में निकाल लीजिए और हमारा मटर का हलवा बनकर तैयार है.


Related Posts
Vegetable

टमाटर लौंजी बनाने की आसान रेसिपी।

टमाटर सिर्फ स्वाद में ही नहीं सेहत के लिहाज से भी बहुत फायदेमंद होता है।

Rice

पालक पनीर पुलाव

सामग्री:-
बासमती चावल(Basmati rice)- 250 ग्राम
पनीर(Paneer)- 150 ग्राम
प्याज(Chopped Onion)- 1
मटर(Peas)- 1/2 कप
पालक(Spinach)- 2 कप (2 बंच)
अदरक(Ginger)- 1 इंच
लहसुन(Garlic)- 4-5
हरी मिर्च(Green chili)- 2
तेल(Oil)- 25 ग्राम
जीरा(Cumin)- 1 चम्मच
बड़ी इलाइची(Black cardamom)- 2
छोटी इलाइची(Green cardamom)- 2
दालचीनी(Cinnamon)- 2 इंच
लॉन्ग(Cloves)- 2
तेजपत्ता(Bay leaves)- 1
मिर्च पाउडर(Red chili powder)- 1/2 चम्मच
हल्दी पाउडर(Turma )- 1/2 चम्मच
नमक(Salt)- 1 चम्मच (स्वाद के अनुशार)

Daal

नवरतन दाल (मिश्रित मसालेदार दाल)

अवयव

1. सभी दालों को धोकर पर्याप्त पानी में 30 मिनट के लिए भिगो दें।

2. पानी निकाल दें और दाल को प्रेशर कुकर में 8 कप पानी, अदरक लहसुन का पेस्ट, नमक और हल्दी पाउडर के साथ डाले

3. दाल गलने तक प्रेशर कुक करें। प्रेशर कुकर को आंच से उतार लें और प्रेशर निकलने दें. दाल को अच्छी तरह से फेंट लें। दाल में और पानी, नीबू का रस और ताज़ा हरा धनिया डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये

Non-Vej

हैदराबादी ग्रीन चिकन

हैदराबादी ग्रीन चिकन बनाने के लिए सामग्री-
-6-7 चिकन के टुकड़े
-1 कप हरा धनिया
-1 कप पुदीना के पत्ते
-1 टेबल स्पून मेथी दाना
-2 हरी मिर्च
-5-6 काजू
-1/2 कप तेल
-1 तेज पत्ता
-1 इलायची
-2 टेबल स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
-1 टी स्पून गरम मसाला
-1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
-1 टी स्पून धनिया पाउडर

Vegetable

मखाना सब्जी पकाने की विधि

मिनटों में घर पर बनाएं टेस्टी मखाने की सब्जी

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.