Rice

पालक पनीर पुलाव

सामग्री:-
बासमती चावल(Basmati rice)- 250 ग्राम
पनीर(Paneer)- 150 ग्राम
प्याज(Chopped Onion)- 1
मटर(Peas)- 1/2 कप
पालक(Spinach)- 2 कप (2 बंच)
अदरक(Ginger)- 1 इंच
लहसुन(Garlic)- 4-5
हरी मिर्च(Green chili)- 2
तेल(Oil)- 25 ग्राम
जीरा(Cumin)- 1 चम्मच
बड़ी इलाइची(Black cardamom)- 2
छोटी इलाइची(Green cardamom)- 2
दालचीनी(Cinnamon)- 2 इंच
लॉन्ग(Cloves)- 2
तेजपत्ता(Bay leaves)- 1
मिर्च पाउडर(Red chili powder)- 1/2 चम्मच
हल्दी पाउडर(Turma )- 1/2 चम्मच
नमक(Salt)- 1 चम्मच (स्वाद के अनुशार)

पालक पनीर पुलाव बनाने की विधि:-
सबसे पहले चावल को धो ले और उसे 5 मिनट ले लिए पानी में ही छोड़ दे |
तब तक मिक्सी जार में पालक, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को डाल दे और उसका पेस्ट बना ले |

अब गैस पे पैन रखे और उसमे जीरा, बड़ी इलाइची, छोटी इलाइची, दालचीनी लॉन्ग और तेजपत्ता को डाल दे और उसे थोड़ी देर भुने |
 फिर उसमे प्याज को डाल दे और उसे थोड़ी देर भुने |
फिर उसमे पालक के पेस्ट को डाल दे और फिर उसमे हल्दी, मिर्च और नमक को डाल दे और उसे थोड़ी देर पकाये |

फिर उसमे पनीर और मटर को डाल दे और उसे 2 मिनट तक पकाये |
 फिर उसमे चावल को छान कर डाल दे |
और उसमे 3/2 कप पानी डाल दे और उसे मिलाये |
 फिर उसे मध्यम आंच पे 8-10 मिनट के लिए ढककर पकाये |

फिर उसे साइड से चला दे और उसे फिर से ढककर 5 मिनट और धीमी आंच पे पकाये |
फिर गैस को बंद कर दे और पुलाव को कांटे वाले चम्मच से आराम से चला दे और फिर उसे ढक कर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दे |
फिर उसे प्लेट में निकल कर पड़ोसे और हमारी पालक पनीर पुलाव बन कर तैयार है |


Related Posts
Vegetable

कड़ाही मशरूम मसाला पकाने की विधि

कढाई मशरूम कैसे बनाये

1) धनिये के बीज और सूखी मिर्च को मध्यम आंच पर सूखा भून लें। लगातार चलाते रहें। जैसे ही यह भुनेगा आपको धनिये के बीज की अच्छी सुगंध मिलेगी। मिर्च का रंग भी गहरा हो जाएगा। इसे किसी प्लेट या प्याले में निकाल लीजिए और पूरी तरह से ठंडा होने दीजिए.

2) ठंडा होने के बाद, मसाला ग्राइंडर या कॉफी ग्राइंडर का उपयोग करके पाउडर में पीस लें।

3) एक कड़ाही में मध्यम आंच पर तेल गर्म करें। गरम होने पर कटे हुए प्याज़ डालें। खाना पकाने की प्रक्रिया को तेज करने के लिए थोड़ा नमक छिड़कें।

Pickle

आम की लौंजी

कच्चे आम की खट्टी मीठी लौंग गुड़, मसालों के साथ तैयार की जाती है, जो आपके भोजन को एक अनोखा स्वाद देती है।

Vegetable

गरमा गरम सब्जी रेसिपी शीतकालीन सुबह का स्वागत

सुबह की ठंडक और शीतकाल की ब्रिज के साथ, एक गरम और स्वादिष्ट सब्जी रेसिपी का स्वागत है। यह लेख हिंदी में एक उत्कृष्ट और सांविदानिक सब्जी बनाने की विधि पर है, जिसमें हम स्वाद और सेहत को साथ लेकर विशेष ध्यान देंगे।

Sweet

कैसे बनाया जाता है मटर का हलवा

बहुत ही जायकेदार बनता है मटर का हलवा

Rice

पोहा चिवड़ा बनाने की एक और आसान विधि

2 मिनट में घर पर पोहा कैसे बनाएं

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.