Vegetable

टमाटर लौंजी बनाने की आसान रेसिपी।

टमाटर सिर्फ स्वाद में ही नहीं सेहत के लिहाज से भी बहुत फायदेमंद होता है।

सर्दी के मौसम में टमाटर लौंजी खाने का मजा ही कुछ अलग होता है. भारतीय घरों में कई ऐसी खाने की चीजें बनती हैं, जिनका स्वाद टमाटर के बिना अधूरा रहता है। कई सब्जियों का स्वाद टमाटर डालने से ही बढ़ जाता है। सब्जियों के अलावा टमाटर का इस्तेमाल चटनी और लौंजी बनाने में भी किया जाता है जो खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देता है. आज हम आपको टमाटर से बनी लौंजी की रेसिपी बताने जा रहे हैं।

इस रेसिपी को फॉलो करके आप इस सर्दी में स्वादिष्ट टमाटर लौंजी का मजा ले सकते हैं. टमाटर सिर्फ स्वाद में ही नहीं सेहत के लिहाज से भी बहुत फायदेमंद होता है। टोमैटो कैचअप लगभग हर घर में आसानी से मिल जाता है। इसी तरह टमाटर की लौंजी भी हर घर में अलग-अलग तरह से बनाई जाती है. हमारी रेसिपी की मदद से आप इसे घर पर भी बना सकते हैं।

टमाटर लौंजी बनाने के लिए सामग्री:-
टमाटर – 6
चीनी/गुड़ – 3 टेबलस्पून
जीरा – 1/2 टी स्पून
देसी घी – 2 टेबलस्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
नमक – स्वादानुसार

टमाटर लौंजी बनाने की विधि:-
टमाटर लौंजी बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर लें और उन्हें अच्छी तरह धोकर साफ कपड़े से पोंछ लें। - इसके बाद टमाटर को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें. - इसके बाद एक कड़ाही लें और उसे मध्यम आंच पर गैस पर गर्म होने के लिए रख दें. कढ़ाई के गरम होने पर इसमें 2 टेबल स्पून घी डालिये. घी के पिघलने पर इसमें आधा चम्मच जीरा डाल दीजिए. जब जीरा चटकने लगे तो कटे हुए टमाटर, लाल मिर्च पाउडर, चीनी या गुड़ जो भी उपलब्ध हो और स्वादानुसार नमक डालें। अब इस मिश्रण को मध्यम आंच पर 5 मिनट तक पकने दें. इस दौरान बीच-बीच में कलछी की सहायता से लौंजी को चलाते रहें. जब टमाटर अच्छे से पिघल जाएं और लौंजी थोड़ी गाढ़ी नजर आने लगे तो गैस बंद कर दें. इस तरह आपकी स्वादिष्ट टमाटर लौंजी तैयार है. इसे रोटी, पराठे या नान के साथ हरा धनियां डालकर परोस सकते हैं।


Related Posts
Vegetable

गोबी मंचूरियन ग्रेवी रेसिपी

गोबी मंचूरियन ग्रेवी रेसिपी एक लोकप्रिय भारतीय स्ट्रीट फूड रेसिपी है जो लोकप्रिय चीनी मंचूरियन व्यंजनों का अनुकूलन है। मंचूरियन ग्रेवी रेसिपी को आम तौर पर अन्य भारतीय चीनी व्यंजन चावल व्यंजनों के साथ साइड डिश या ग्रेवी के रूप में परोसा जाता है।

Sweet

छेना मुर्की रेसिपी

बंगाली मिठाइयों के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाएं चैना मुर्की

Healthy Drinks

नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्माण्डा को लगाएं पनीर मालपुआ का भोग,नोट करें रेसिपी

पनीर मालपुआ बनाने के लिए जरूरी सामग्री-
-100 ग्राम पनीर, कद्दूकस
-100 ग्राम खोया , कद्दूकस
-50 ग्राम अरारोट
-120 मिली. दूध
-¼ टी स्पून इलायची पाउडर
-तलने के लिए घी
-1 कप चीनी
-120 मिली. पानी
-1/8 टी स्पून केसर
-बादाम , टुकड़ों में कटा हुआ

Sweet

कस्टर्ड पाउडर से बना हलवा । Custard Powder Halwa Recipe | Custard Halwa Recipe

कस्टर्ड पाउडर से बना फ्रूट कस्टर्ड तो आपने बहुत ही बार खाया होगा, लेकिन कस्टर्ड पाउडर से बना हलवा के बारे में शायद ही आप ने सुना होगा तो इसी लिए आज हम आप के लिए लाए है कस्टर्ड हलवा जो खाने में बेहद स्वादिष्ट और हैल्दी है। इसी के साथ ये बनाने में बहुत ही आसान है और बहुत ही जल्दी बन कर तैयार हो जाता है।

Daal

मकुटी बिहार की ट्रेडीशनल मूंग दाल की खीर।

मूंग की दाल के साथ बनी बिहार की प्रसिद्ध पारंपरिक मीठी मखाने बहुत स्वादिष्ट होती है और स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छी होती है।

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.