Sweet

श्रीखंड रेसिपी

गुड़ी पड़वा के मौके पर श्रीखंड से अपनों का मुंह कराएं मीठा

गुड़ी पड़वा को हिंदू नव वर्ष की शुरुआत माना जाता है। इसी दिन से चैत्र नवरात्र भी शुरू हो जाते हैं। इस खास मौके पर श्रीखंड से आपका मुंह मीठा किया जा सकता है। वैसे तो श्रीखंड गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश में विशेष रूप से बनाया गया है, लेकिन अब यह पूरे भारत में काफी पसंद किया जा रहा है। सूखे मेवे और इलायची के स्वाद से तैयार श्रीखंड का स्वाद लाजवाब होता है। अगर आप भी गुड़ी पड़वा पर श्रीखंड बनाना चाहते हैं और अगर आपने इसे अब तक घर पर नहीं बनाया है तो हम आपको इस स्वीट डिश को बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे। इसकी मदद से आप घर पर ही स्वादिष्ट श्रीखंड आसानी से बना सकते हैं।

श्रीखंड बनाने के लिए सामग्री:-
  • दही – 1 किलो
  • इलायची पाउडर – 1 टी स्पून
  • बादाम – 10
  • काजू – 20
  • पिस्ता – 5
  • केसर – 1/2 टी स्पून
  • चीनी – स्वादानुसार

श्रीखंड बनाने की विधि:-
श्रीखंड बनाने के लिए सबसे पहले दही का सारा पानी निकाल लेना चाहिए। इसके लिए एक छलनी में मलमल का कपड़ा रखें, छलनी को किसी बर्तन के ऊपर रखें और कपड़े पर दही डालें। अब कपड़े को चारों ओर से इकट्ठा करके कसकर बांध लें ताकि दही का पानी निकल जाए। इसके बाद दही के कपड़े को किसी ऊँचे स्थान पर 7-8 घंटे के लिए लटका दें ताकि दही का सारा पानी निकल जाए। अब दही को किसी बर्तन में निकाल कर 2-3 मिनिट तक अच्छे से फैंट लीजिए।

इसके बाद दही में चीनी, इलायची पाउडर और केसर डालकर अच्छी तरह मिला लें और तब तक फेंटें जब तक कि श्रीखंड में बनने वाली गांठें खत्म न हो जाएं। इसके बाद श्रीखंड में कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ता डालकर सभी को अच्छी तरह मिला लीजिए। श्रीखंड को केसरिया रंग देने के लिए आप मीठे पीले रंग का भी प्रयोग कर सकते हैं। इस तरह आपका स्वादिष्ट श्रीखंड तैयार है। सर्व करने से पहले इसे कुछ देर के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। परोसने से पहले ऊपर से ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें।


Related Posts
Snacks

बनाना चिप्स रेसिपी

चाय का स्वाद दोगुना करने के लिए बनाएं केले के चिप्स

Vegetable

साग पनीर

सर्दियों के आह्वान के साथ, बाजार हरी पत्तेदार सब्जियों से भर जाता है। आज हम इन हरी पत्तेदार सब्जियों के साथ हल्के भुने पनीर को मिलाकर साग पनीर की सब्जी बना रहे हैं, जो पंजाब और उत्तर भारत की सबसे लोकप्रिय सब्जियों में से एक है।

Vegetable

Garlic Bun

material:


3 cups all-purpose flour
1 tablespoon active dry yeast
1 tablespoon sugar
1 teaspoon salt
1/4 cup olive oil
1 cup warm water
4-5 cloves of minced garlic
1/4 cup melted butter
1/4 cup chopped parsley
salt and pepper to taste

Sweet

चॉकलेट आइसक्रीम

सामग्री:-
दूध(Milk): 50 ग्राम
ब्रॉउन सुगर(Brown Suger): 100 ग्राम
कोको पाउडर(Cocoa Powder): 3 चम्मच
क्रीम(Cream): 150 ग्राम
कन्डेंस्ड मिल्क(Condensed Milk): 50 ग्राम
चोको चिप्स(Choco Chips): 15-20

Sauce

इमली और खजूर की चटनी कैसे बनाते हैं

कैसे बनाते हैं खट्टी-मीठी इमली और खजूर की चटनी

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.