Sweet

फेस्टिव सीजन में बनाएं स्पेशल परवल की मिठाई, जानें आसान रेसिपी

परवल की मिठाई बनाने की सामग्री
परवल
खोया
बादाम
पिस्ता
चीनी
इलायची पाउडर

परवल बनाने की विधि
सबसे पहले परवल को धोकर अच्छी तरह छील लें। अब इसे फिर से धो लें। अब इसमें बीच से चीरा लगाकर 10 मिनट तक पानी में उबाल लें। अब इसे पानी से निकालकर सूखने के लिए रख दें। अब एक पैन लें। इसमें खोया डालें।

 इसे अच्छी तरह चलाते रहें। अब इसमें बादाम और पिस्ता डालें। फिर चीनी डालें। इसे अच्छी तरह चलाते रहें। लास्ट में इलायची पाउडर डालें। ठोस हो जाने पर इसे निकालकर रख दें। ठंडा हो जाने पर इसे परवल में भर लें। 

 अब चाश्नी बनाएं। चाशनी ज्यादा गाढ़ी न बनाएं। इसमें परवल डालकर कोट करें। एक्स्ट्रा चाश्नी को हटा लें। आपकी मिठाई तैयार है। एयर टाइट कंटेनर में भरकर रख दे। याद रखें इसमें पानी न जाए।

कुकिंग टिप्स
-आप चाहें, तो चीनी की जगह गुड़ या फिर ब्राउन शुगर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
-आप परवल को पहले भी चाश्नी में डीप कर सकते हैं, इसके बाद इसे खोए से स्टफ करें।
-आप अपनी पसंद के मेवे भी डाल सकते हैं।


Related Posts
Vegetable

ढाबा स्टाइल सरसो का साग रेसिपी

ढाबा स्टाइल सरसों का साग पंजाब की लोकप्रिय रेसिपी में से एक है, क्योंकि यह पंजाब की डिश है इसलिए इसे सरसों दा साग के नाम से भी जाना जाता है। 

Rotee Paraatha

कुट्टू का डोसा

चैत्र नवरात्रि व्रत के दौरान कुट्टू डोसा जरूर आजमाएं

Rotee Paraatha

टेस्टी पूड़ी

सामग्री
आटा, प्याज, हरी मिर्च, आम या मिर्च के अचार का मसाला। मोयन के लिए घी। 

Vegetable

वेजिटेबल पराठा रेसिपी

मिक्स वेज पराठा कैसे बनाए


यह एक अनोखी और सेहतमंद चपाती रेसिपी है, जोकि कई तरह की सब्जियों के मिश्रण, पनीर और गेहूँ के आटे से बनाई जाती है। यह पराठा भरावन भर के बनाया जाता है और इसमें सभी सब्जियों फ्लेवर होता है, जिसकी वजह से यह लंचबॉक्स के लिए भी बेहतर रेसिपी है। यह बिना किसी करी या चटनी के भी खाया जा सकता है, लेकिन यह अचार या रायते के साथ अधिक स्वादिष्ट लगता है।

Vegetable

Stuffed capsicum recipe

भरवा शिमला मिर्च रेसिपी यह पंजाबी स्टाइल की स्वादिष्ट भरवा शिमला मिर्च रेसिपी है। इस रेसिपी में शिमला मिर्च (भरवा शिमला) को मसालेदार मैश किए हुए आलू से भरा जाता है।

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.