Healthy Food

हेल्दी पनीर ब्रेड रोल

पनीर ब्रेड रोल बनाने के लिए सामग्री- 
-6 पीस- ब्रेड 
-1 कप- पनीर 
-1 चम्मच- अदरक और लहसुन का पेस्ट
-4 क्यूब- चीज 
-2 चम्मच- लाल मिर्च पाउडर 
-1/4 चम्मच- जीरा पाउडर 
-1/4 चम्मच- गर्म मसाला 
-2 चम्मच- टोमेटो सॉस
-1/4 चम्मच- आमचूर पाउडर
-धनिया पत्ती
-स्वादानुसार- नमक 
-2-3 चम्मच- तेल 

पनीर ब्रेड रोल बनाने का तरीका- 
पनीर ब्रेड रोल बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में थोड़ा सा बटर डालकर उसमें प्याज को हल्का भून लें। इसके बाद सभी चीजों को डालकर अच्छे से मिक्‍स कर लें। इसके बाद इसमें पनीर और चीज मिलाकर गैस बंद कर दें। 

 स्टाफिंग के लिए पनीर भरने के लिए तैयार हो गया है। अब ब्रेड के किनारे काटकर हटा दें। ब्रेड को बेलन की मदद से लंबा और पतला बेल लें। अब इस पर पर हल्की हरी चटनी डालकर चारों तरफ मिला दें। फिर पनीर के मिक्सचर को थोड़ा सा लेकर लंबाई में रखें।

फिर ब्रेड पर रखकर उसका रोल बना लें और किनारे पर पानी रखकर उसे बंद कर दें। अब गैस पर पैन रखें और उसमें हल्का तेल डालकर ब्रेड रोल को मध्यम आंच पर थोड़ी देर पकने दें।

फिर ब्रश से ब्रेड पर हल्का तेल लगाकर पलट दें और चारों तरफ से पका लें। आपका ब्रेड रोल बनकर तैयार है। इसे चटनी या सॉस के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें।


Related Posts
Healthy Food

क्या आपने खाए हैं दाल के दूल्हे? सीखें कैसे बनती है उत्तर प्रदेश की ये पॉप्युलर डिश

दाल के दूल्हे बनाने के लिए आपको चाहिए...
आधा कप अरहर की दाल
आधा कप आटा
एक चम्मच नमक
चुटकीभर हींग
एक चम्मच नमक
हल्दी
घी
6-7 कली कटा लहसुन
1 कटा प्याज
कसूरी मेथी
धनिया की पत्ती
हरी मिर्च
नींबू

Vegetable

बैंगन रोलाटिनी रेसिपी

इन प्रामाणिक बैंगन रोल-अप को तैयार होने में कुछ समय लग सकता है, लेकिन अंतिम परिणाम रेस्तरां-गुणवत्ता वाला है। आपका परिवार बार-बार इस नुस्खे का अनुरोध करेगा।

Vegetable

पनीर टिक्का

सामग्री:

250 ग्राम फ्रेश पनीर
आधा कप फ्रेश दही
स्वादानुसार नमक
आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
2 चम्मच मक्खन या घी
आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर
आधा से एक चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट (वैकल्पिक)
1 से 2 शिमला मिर्च
3 टमाटर
1 चम्मच चाट मसाला
चुटकीभर लाल मिर्च पाउडर
1 से 2 चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
1 नीबू, जिसे चार बराबर टुकड़ों में काट लें

Sea Food

चाइनीज खाने के शौकीन बच्चों को बेहद पसंद आएगी नूडल्स बॉल्स की ये टेस्टी रेसिपी, ये हैं बनाने का तरीका

नूडल्स बॉल्स बनाने के लिए सामग्री-
-दो पैकेट नूडल्स
-दो उबले आलू मैश किए हुए
-चार बड़े चम्मच मैदा
-दो पैकेट नूडल्स मसाला
-दो हरी मिर्च बारीक कटी हुई
-एक इंच अदरक का टुकड़ा
-आधा कप शिमला मिर्च बारीक कटी हुई
-दो-तीन बड़ी चम्मच हरा धनियाबारीक कटा हुआ
-एक चौथाई छोटी चम्मच काली मिर्च का पाउडर
-नमक (स्वादानुसार)
-रिफाइंड ऑयल (तलने के लिए)

Snacks

Chili Garlic Pappardelle with Smashed Broccoli and Soft Eggs: A Flavorful Delight

Looking for a delicious and satisfying pasta dish with lots of flavor? Look no further than Chili Garlic Pappardelle with Chopped Broccoli and Soft Boiled Egg. This recipe combines the heat of chilli and garlic, the comfort of pappardelle pasta, the freshness of chopped broccoli and the richness of soft boiled eggs. It's a delightful combination that tempts your taste buds and leaves you wanting more. Let's dive into the details of this delicious dish and how to make it in your own kitchen.

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.