Healthy Food

क्या आपने खाए हैं दाल के दूल्हे? सीखें कैसे बनती है उत्तर प्रदेश की ये पॉप्युलर डिश

दाल के दूल्हे बनाने के लिए आपको चाहिए...
आधा कप अरहर की दाल
आधा कप आटा
एक चम्मच नमक
चुटकीभर हींग
एक चम्मच नमक
हल्दी
घी
6-7 कली कटा लहसुन
1 कटा प्याज
कसूरी मेथी
धनिया की पत्ती
हरी मिर्च
नींबू

दाल को भिगाकर रख दें। अब कुकर में नॉर्मल दाल की तरह हल्दी, नमक डालकर 4 से 5 सीटी लगा लें। इस बीच आटे में थोड़ा नमक मिलाकर टाइट आटा गूंध लें। इसमें थोड़ा घी भी डाल लें। आटे को 10-15 मिनट के लिए रख दें। इस आटे को कोई शेप दे लें।

इसको डम्बल शेप या जो भी शेप आप देना चाहें दे लें। अब इन आटे के दूल्हों को दाल में डाल दें और बर्तन गैस पर चढ़ाकर मीडियम आंच पर पकने दें। 10 मिनट बाद गैस बंद कर दें। अब एक पैन में घी गरम करें

 इसमें जीरा, हींग, प्याज, लहसुन और कटी हरी मिर्च डालें। जब प्याज अपना रंग बदल दे और लहसुन भुन जाए तो कसूरी मेथी डाल दें। इस तड़के में दूल्हों सहित दाल डाल दें। फाइनली इसमें घी का एक और तड़का दें।

 एक चमचे में घी गरम करें। इसमें राई, साबुत लाल मिर्च और थोड़ी सी हींग डालें। ये तड़का दाल के ऊपर से डाल दें। गैस बंद करके कटा हरा धनिया और नींबू डालकर सर्व करें। आपके दाल के दूल्हे तैयार हैं।


Related Posts
Vegetable

परमेसन चीज़ के साथ लहसुन भुनी हुई ब्रोकली रेसिपी

ब्रोकोली को लहसुन और जैतून के तेल के साथ भुना जाता है, फिर नींबू के रस और शेव्ड परमेसन चीज़ के साथ मिलाया जाता है।

Pickle

जानिए झटपट बनने वाली मारवाड़ी मिर्च रेसिपी

मारवाड़ी मिर्च का ऐसा तीखा स्वाद कि उसके सामने सब्जियां भी फीकी पड़ जाएंगी।

Vegetable

एग करी पसंद है तो इस बार बनाकर देखें ये टेस्टी रेसिपी

सामग्री

अंडे
प्याज बारीक कटा हुआ
टमाटर बारीक कटा हुआ
अदरक-लहसुन का पेस्ट
हरी मिर्च-कटी
हरा धनिया
घी
दही
जीरा
गरम मसाला या चिकन मसाला
लाल मिर्च- पिसी
हल्दी
पिसा धनिया
नमक
हरी इलायची
बड़ी इलायची
तेज पत्ता


Non-Vej

Chicken Crackers

Ingredients:


1 container destroyed cooked chicken
1 container all-purpose flour
1/2 teaspoon heating powder
1/2 teaspoon garlic powder
1/2 teaspoon onion powder
1/2 teaspoon salt
1/4 teaspoon dark pepper
1/4 container butter, mollified
1/4 glass ground Parmesan cheese
1/4 container drain

Food News

चटपटी आंवला कैंडी

आंवला कैंडी चॉप, जो पाचन में मदद करता है और मुंह का स्वाद बढ़ाता है, बच्चों को बहुत भाता है, नरम होने के कारण, बुजुर्ग भी शौक से खा सकते हैं।

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.