Snacks

बैंगन कटलेट

बैंगन कटलेट बनाने के लिए सामग्री-
-बैंगन- 3-4
-आलू- 2
-गाजर- 1
-फ्रेंच बीन्स- 1/4 कप
-अदरक कद्दूकस- 2 टी स्पून
-हरी मिर्च कटी- 3-4
-प्याज - 1
-ब्रेड का चूरा - 1/4 कप
-हरा धनिया कटा- 3 टेबलस्पून
-पुदीना पत्ते-1/4 कप
-गरम मसाला- 1/2 टी स्पून
-अमचूर- 1/2 टी स्पून
-तेल- जरूरत के अनुसार
-नमक- स्वादानुसार

बैंगन कटलेट बनाने की विधि-
बैंगन कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले बैंगन को काटकर अलग रख लें। इसके बाद आलू और फ्रेंच बीन्स और गाजर के टुकड़े करें। अब एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल डालकर उसमें सभी सब्जियां डालकर भूनें। इसमें स्वादानूसार नमक भी डाल दें। जब सब्जियां नरम हो जाएं तो गैस बंद कर दें और उन्हें ठंडा होने दें।
अब प्याज, हरी मिर्च को काट लें

और अदरक डालकर इन तीनों का पेस्ट तैयार करके अलग रख दें। अब एक मिक्सिंग बाउल लें और उसमें सारी भुनी हुई सब्जियां डालकर अच्छी तरह से मैश कर लें। इसके बाद इस मिश्रण में हरा धनिया, पुदीना पत्ती, अमचूर, गरम मसाला डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद इसमें जरूरत अनुसार नमक डाल लें।

अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे और गोल कटलेट को तैयार कर एक प्लेट में अलग रखते जाएं। अब एक कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर गर्म करें। जब तक तेल गर्म हो रहा है तब तक कटलेट को ब्रेड के चूरे में एक-एक कर अच्छे से लपेट लें।

 जब तेल गर्म हो जाए तो बैंगन कटलेट को तेल में डालकर सुनहरा होने तक डीप फ्राई कर लें। इसके बाद एक प्लेट में अलग निकालते जाएं। सारे कटलेट फ्राई होने के बाद गैस बंद कर दें। आपके टेस्टी बैंगन कटलेट बनकर तैयार हो चुके हैं।


Related Posts
Vegetable

बच्चों के लिए झटपट तैयार करें मिक्स वेज मसाला मैगी, स्वाद में लाजवाब

मैगी को फास्ट फूड के तौर पर काफी पसंद किया जाता है।

Vegetable

कड़ाही पनीर पकाने की विधि - अर्ध सूखी और ग्रेवी

कड़ाही पनीर एक जीवंत, चटपटा, मसालेदार पनीर व्यंजन है जो आपके दिन को कभी भी रोशन कर सकता है। प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च (हरी मिर्च) और भारतीय मसालों जैसे सामान्य भारतीय पेंट्री स्टेपल के साथ बनाया गया, यह उज्ज्वल व्यंजन 30 मिनट में एक साथ आता है।

कढाई पनीर बनाने की विधि
कड़ाही मसाला बनाना

Vegetable

मखमली कोफ्ता

मखमली कोफ्ता बनाने के लिए सामग्री-
-100 ग्राम -खोया
-6 बड़े चम्मच -मैदा
-1/8 चम्मच- मीठा सोडा
-60 ग्राम -घी
-1 छोटा चम्मच -जीरा
-1 चम्मच -बारीक कटा अदरक
-2 बड़े चम्मच -खसखस ​​
-1/4 कप -नारियल का बुरादा
-1 चम्मच -पिसा हुआ धनिया
-2 चम्मच- नमक (स्वादानुसार)
-1 छोटा चम्मच -गरम मसाला
-1/4 चम्मच -पिसी हुई काली मिर्च
-2 चम्मच -कॉर्नफ्लोर 1/2 कप दूध में घोला हुआ
-2 चम्मच -कटा हुआ हरा धनिया

Daal

मकुटी बिहार की ट्रेडीशनल मूंग दाल की खीर।

मूंग की दाल के साथ बनी बिहार की प्रसिद्ध पारंपरिक मीठी मखाने बहुत स्वादिष्ट होती है और स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छी होती है।

Vegetable

आलू-शिमला मिर्च करी रेसिपी

रात के खाने में बनाएं आलू-शिमला मिर्च की सब्जी, सुबह के नाश्ते में भी चलेगी ये सब्जी

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.