मैगी को फास्ट फूड के तौर पर काफी पसंद किया जाता है।
मैगी का नाम सुनते ही बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। मैगी कई तरह से बनाई जाती है। इसकी कई किस्में काफी प्रसिद्ध हैं। मैगी बच्चों के अलावा बड़ों को भी बहुत पसंद होती है। आज हम आपको झटपट मिक्स वेज मसाला मैगी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। यह बनाने में बेहद आसान होने के साथ-साथ स्वाद में भी लाजवाब है। मिक्स वेज मसाला मैगी कई सब्जियों को मिलाकर बनाई जाती है। इससे मैगी का स्वाद और भी बढ़ जाता है। हमारे द्वारा दी गई रेसिपी को फॉलो करके आप घर पर ही स्वादिष्ट मिक्स वेज मसाला मैगी का मजा आसानी से ले सकते हैं।
मिक्स वेज मसाला मैगी बनाने के लिए सामग्री:-मैगी – 2 पैकेटटमाटर बारीक कटा – 1प्याज बारीक कटा – 1फ्रेंच बीन्स बारीक कटी – 1 टेबल स्पूनहरी मिर्च बारीक कटी – 1मटर – 1 टेबल स्पूनमैगी मसाला – 2 पाउचतेल
मिक्स वेज मसाला मैगी रेसिपी:-मिक्स वेज मसाला मैगी बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही लें और उसमें 2 कप पानी डालकर मध्यम आंच पर गर्म होने के लिए रख दें. पानी में आधा चम्मच तेल डालिये ताकि मैगी कढ़ाई में न लगे. - अब पानी में कटे हुए प्याज, टमाटर, हरी मटर और फ्रेंच बीन्स डालकर 6-7 मिनट तक उबलने दें. जब पानी में अच्छे से उबाल आने लगे और सब्जियां नर्म हो जाएं तो तय समय के बाद इस पानी में मैगी डाल दें.
मैगी डालने के बाद सभी को चमचे की सहायता से अच्छी तरह मिला लीजिये. ध्यान रहे कि मैगी तभी डालनी है जब प्याज और अन्य सब्जियां नरम हो जाएं। अब मैगी में मसाले डाल कर चमचे की सहायता से अच्छे से मिला दीजिये. अब मैगी को करीब 5 मिनिट और पकने दीजिए. आप चाहें तो अपने स्वाद के अनुसार थोड़ा सा नमक भी मिला सकते हैं। इस दौरान मैगी को चलाते रहें. अब गैस बंद कर दें. बच्चों का पसंदीदा मिक्स वेज मसाला मैगी तैयार है.
लोहड़ी सेलिब्रेशन पार्टी में बनाएं 'मक्के दी रोटी ते सरसों दा साग
तूर दाल और सहजन के साथ बनाई जाने वाली एक आसान और सरल दक्षिण भारतीय पसंदीदा सांभर रेसिपी। यह शायद सबसे लोकप्रिय सांबर रेसिपी है जिसे चावल और किसी भी नाश्ते के व्यंजन दोनों के लिए परोसा जा सकता है। इस सांबर रेसिपी को बनाने के कई तरीके हैं, लेकिन इस रेसिपी पोस्ट में मैंने सहजन, प्याज और मसाले के मिश्रण का इस्तेमाल किया है।
वेज कोल्हापुरी, गाढ़ी और मसालेदार नारियल आधारित ग्रेवी के साथ मिश्रित सब्जी करी, महाराष्ट्रीयन व्यंजनों का एक लोकप्रिय व्यंजन है। जानिए इस स्वादिष्ट डिश को बनाने की विधि।
नाश्ते में बनाएं आलू प्याज पराठा पकाने की विधि
बाजार में मिल्कशेक स्किमिड मिल्क पाउडर से बने प्रीमिक्स और सिंथेटिक कलर और फ्लेवर से बने होते है जो कि स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद नहीं है।
Easy Recipe to make Sushi
कैसे बनाएँ बेकरी जैसा काजू पिस्ता बिस्किट
कैसे बनाए जाते हैं रोज़ कपकेक पॉप
दाल बाटी और चूरमा
खांडवी रेसिपी बनाने का तरीका
Sign up for free and be the first to get notified about new posts.