Sweet

केसरिया पेड़े

केसरिया पेड़ा बनाने के सामाग्री- 
-1 लीटर दूध
-1 कप मिल्क पाउडर
-आधा कप चीनी या बूरा
-1 चम्मच देसी घी
-आधा चम्मच हरी इलायची का पाउडर
-केसर
-बारीक कटा पिस्ता
-बारीक कटा बादाम

केसरिया पेड़ा बनाने का तरीका-
केसरिया पेड़े बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में एक चम्मच घी गर्म करके उसमें दूध उबाल लें। 

 दूध उबालने के बाद इसमें मिल्क पाउडर डालकर मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाएं। पेड़े बनाने के लिए हमेशा भारी तले वाली कड़ाही का इस्तेमाल करें। वरना दूध उबलते समय जल या बर्तन में नीचे लग सकता है।

अब एक पैन में दूध अलग से उबालकर उसमें केसर के कुछ धागों को भिगोने के लिए रख दें। अब केसर वाले दूध को कड़ाही वाले दूध में डालें। उसमें इलाइची पाउडर डालकर मिश्रण गाढ़ा होने दें। जब ये मिश्रण कड़ाही में चिपकना बंद हो जाए ।

 तब उसे कड़ाही से निकाल कर एक थाली में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद इससे पेड़े या बर्फी बनाने शुरू करें। पेड़े बनने के बाद ऊपर से बारीक कटा बादाम-पिस्ता गर्निश करें। 


Related Posts
Rotee Paraatha

गुजराती लिलवा कचौरी रेसिपी

घर पर बनाएँ लाजवाब गुजराती लीलवा कचौरी रेसिपी

Vegetable

मिक्स वेज

2 कटे हुए आलू
1 कटी हुई फूल गोभी
1 कटी हुई गाजर
आधा कप मटर
1 बारीक कटी हुई शिमला मिर्च
2 बारीक कटे टमाटर
1 बड़ा प्याज बारीक कटा हुआ
3-4 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
1 चम्मच अदरक का पेस्ट या बारीक कटी हुई अदरक
आधा चम्मच हल्दी
आधा चम्मच जीरा

Sweet

गुलगुले पुये

गुलगुले पुए या मीठे पुए बनाना बहुत ही आसान रेसिपी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, घर की नई दुल्हन रसोई में पहला पकवान बनाती है, जो कि मीठा पूय या गुलगुला है। ये मिठाई पूजा धार्मिक कार्यों और पूजा में भी बनाई जाती है। जहां पकौड़ी फैली हुई है, पकौड़ी पकौड़े के आकार में हैं। अगर आपको मीठा पसंद है, तो आपको ये मिठाई पसंद आएगी।

Sweet

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री को लगाएं कलाकंद का भोग, नोट करें Recipe

कलाकंद बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
-पनीर - 1½ कप कद्दूकस किया हुआ
-कंडेंस्ड मिल्क - 3/4 कप
-हरी इलायची पाउडर - 1/4 छोट चम्मच
-घी - प्लेटिंग के लिए
-बारीक कटा पिस्ता - गार्निशिंग के लिए

Snacks

शाम की चाय का मजा दोगुना कर देगी पंजाबी तड़का मैगी, नोट करें ये चटपटी Recipe

पंजाबी तड़का मैगी बनाने के लिए सामग्री-
-2 पैकेट मैगी
-1/4 कप प्याज टुकड़ों में कटा हुआ
-1/4 कप टमाटर टुकड़ों में कटा हुआ
-1/4 कप शिमला मिर्च टुकड़ों में कटा हुआ
-1/4 कप हरी मटर
-1/4 कप गाजर टुकड़ों में कटी हुई
-1/2 टी स्पून गरम मसाला
-1 टी स्पून कश्मीरी मिर्च पाउडर
-2-3 सूखी लाल मिर्च
-1 टी स्पून लहसुन टुकड़ों में कटा हुआ
-1 टी स्पून मक्खन

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.