Snacks

शाम की चाय का मजा दोगुना कर देगी पंजाबी तड़का मैगी, नोट करें ये चटपटी Recipe

पंजाबी तड़का मैगी बनाने के लिए सामग्री-
-2 पैकेट मैगी
-1/4 कप प्याज टुकड़ों में कटा हुआ
-1/4 कप टमाटर टुकड़ों में कटा हुआ
-1/4 कप शिमला मिर्च टुकड़ों में कटा हुआ
-1/4 कप हरी मटर
-1/4 कप गाजर टुकड़ों में कटी हुई
-1/2 टी स्पून गरम मसाला
-1 टी स्पून कश्मीरी मिर्च पाउडर
-2-3 सूखी लाल मिर्च
-1 टी स्पून लहसुन टुकड़ों में कटा हुआ
-1 टी स्पून मक्खन

पंजाबी तड़का मैगी बनाने की वि​धि-
पंजाबी तड़का मैगी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तेल गरम करके उसमें प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, मटर और गाजर डालें। इन सब्जियों को हल्का नरम होने तक पकाएं।

अब मैगी मसाला और गरम मसाला और थोड़ा सा नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। जब यह मसाला पक जाए तो इसमें 2 कप पानी डालें। मसाला और पानी को एक साथ उबालें और मैगी नूडल्स डालकर ढक्कन लगाकर कुछ देर पकने दें। 

 मैगी लगभग पक जाने के बाद, एक और पैन गरम करें और उसमें मक्खन डालें। मक्खन के गर्म होने पर इसमें कटा हुआ लहसुन और सूखी लाल मिर्च डालें। एक बार जब यह चटकने लगे, इसमें कश्मीरी मिर्च पाउडर डालें

 और सब कुछ अच्छी तरह मिलाने के बाद आंच से हटा दें। आपकी गर्मा-गर्म पंजाबी तड़का मैगी सर्व करने के लिए तैयार है। 


Related Posts
South Indian

एग इडली

एग इडली बनाने के लिए सामग्री-
-अंडे – 8
-करी पत्ते – 2 डंठल
-लाल मिर्च पाउडर – ½ टीस्पून
-नमक आवश्यतानुसार
-तेल – 2 टेबलस्पून
-हल्दी – ½ टीस्पून
-धनिया पत्ती – 2 टेबलस्पून
-राई – 1 टीस्पून

Sweet

बालूशाही बनाने का सबसे आसान तरीका

ये है बालूशाही बनाने का तरीका, जिसे आप सुबह चाय के साथ भी ले सकते हैं। 

Non-Vej

बंगाली स्टाइल फिश करी बनाने का आसान तरीका

कैसे बनाएं बंगाली स्टाइल फिश करी

Chinese Food

वेज स्प्रिंग रोल्स

कैसे बनाएं स्प्रिंग रोल्स

नूडल्स उबाल लें

1. सबसे पहले 75 ग्राम इंस्टैंट नूडल्स को पैकेज में दिए निर्देशों के अनुसार पकाएं। नूडल्स को उबलते पानी में डालकर पकाएं।

आप इंस्टेंट नूडल्स या हक्का नूडल्स या किसी भी प्रकार के आटे के नूडल्स का उपयोग कर सकते हैं। हालांकि चावल के नूडल्स या फ्लैट नूडल्स का इस्तेमाल न करें।

2. नूडल्स को अल डेंटे तक पकाना चाहिए।

3. फिर नूडल्स को छान लें और उन्हें ताजे ठंडे पानी में अच्छी तरह से धो लें।

4. पानी को अच्छी तरह से निथार लें और अलग रख दें। 75 ग्राम कच्चे नूडल्स से आपको लगभग 1 कप पके हुए नूडल्स मिल जाएंगे।

Raita

खीरे का रायता

खाने के साथ रायता तो सभी को पसंद आता है,  खासतौर पर गर्मियों के दिनों में.  खीरे को कद्दूकस करके ताजा ताजा दही मिलाकर खीरे का रायता बनाकर देखिये, सभी को पसंद आयेगा.

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.