Chinese Food

वीकेंड स्पेशल रेसिपी क्रीमी ग्रेवी मोमोज

अगर आप मोमोज के दीवाने हैं तो आप मोमोज की यह नई रेसिपी जरूर ट्राई करें।

आज हम आपको क्रीमी ग्रेवी मोमोज की टेस्टी रेसिपी बनाना सिखा रहे हैं।

क्रीमी ग्रेवी बनाने के लिए सामग्री:-
  • लहसुन, दो बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ
  • अदरक, एक बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ
  • प्याज़, तीन बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ
  • शिमला मिर्च, तीन बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ
  • गाजर, दो बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ
  • पत्तागोभी, तीन बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ
  • कॉर्न, दो बड़े चम्मच
  • पनीर, 4 बड़े चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • लाल मिर्च का पेस्ट, दो बड़े चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • काली मिर्च पाउडर, 1/2 बड़ा चम्मच
  • मोमोज बनाने के लिए
  • मैदा, दो कप
  • नमक, आधा छोटा चम्मच
  • पिज्जा सॉस, एक चौथाई कप
  • मोजरेला चीज़, एक चौथाई कप
  • मियोनीज, एक चौथाई कप
  • तेल तलने के लिए

क्रीमी ग्रेवी मोमोज बनाने की विधि:-
एक छोटे पैन में एक कप पानी और कॉर्न डालकर 5 मिनिट तक उबालें और फिर छान लें, अब सभी सब्जियों को दूसरे बड़े बर्तन में डालकर रख दें। अब एक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालिये, लहसुन, अदरक, प्याज डाल कर हल्का सा भूनिये, फिर इसमें सब्जियां डाल कर एक से दो मिनिट तक चलाते हुये पकाइये, अब नमक, लाल मिर्च का पेस्ट, काली मिर्च डाल कर मिला दीजिये। अंत में सब्जियों में कॉर्न और पनीर डालकर तेज आंच पर एक मिनट तक चलाते हुए पकाएं, गैस बंद कर दें और स्टफिंग को ठंडा होने दें। एक बड़े बाउल में मैदा, छोटी चम्मच नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें, पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें और आटे को कपड़े से ढककर 15 मिनिट के लिए रख दें।

15 मिनिट बाद आटे की छोटी छोटी लोइयां बना लीजिये और लोइयों से पतली रोटियां बेल लीजिये, अब पूरी के किनारे पर पानी लगा दीजिये और फिर उस पर पिज़्ज़ा सॉस लगा दीजिये। पिज्जा सॉस लगाने के बाद इसमें आधा चम्मच सब्जियां डालकर पनीर को कद्दूकस कर लें और एक सिरे को दूसरे सिरे से चिपका दें (जिस तरह से गुझिया बनती है) और फिर इसे थोड़ा-थोड़ा करके मोड़ें। मोमोज को प्याले की तरह फोल्ड कर लीजिए, इस तरह सभी बॉल्स से मोमोज बना लीजिए। - अब एक बर्तन में एक कप पानी डालकर कपड़े से बांध दें, इस कपड़े पर मोमोज रखें और ढककर 10 से 15 मिनट तक पकाएं। - अब एक कड़ाही में तेल डालकर मीडियम गैस पर गर्म होने के लिए रख दें, फिर उसमें पके हुए मोमोज को सुनहरा होने तक तल लें। आपके खास मोमोज तैयार हैं।


Related Posts
Sweet

ब्रेड गुलाब जामुन की रेसिपी

होली पर ब्रेड गुलाब जामुन बनाने की आसान रेसिपी

Vegetable

मंचूरियन रेसिपी | वेज मंचूरियन

वेज मंचूरियन ग्रेवी बनाने की विधि

आइए चरण 1 से शुरू करें

- वेजिटेबल बॉल्स बनाना

1. एक कटोरी में बारीक कटी या कद्दूकस की हुई सब्जियां लें। इसके लिए आपको ½ कप बारीक कटी हुई लाल पत्ता गोभी, ½ कप कद्दूकस की हुई गाजर, कप बारीक कटी शिमला मिर्च (हरी शिमला मिर्च), कप बारीक कटी हुई फ्रेंच बीन्स और कप बारीक कटी हरी प्याज चाहिए। आप लाल या बैंगनी गोभी के बजाय नियमित हरी गोभी भी डाल सकते हैं।

2. फिर सूखी सामग्री - 2 बड़े चम्मच कॉर्न स्टार्च, 2 बड़े चम्मच मैदा, ½ छोटा चम्मच काली मिर्च और ½ छोटा चम्मच नमक डालें या आवश्यकतानुसार डालें।

3. पूरे मिश्रण को एक साथ मिलाएं और इकट्ठा करें। फिर एक तरह से मिलाएं और गूंद लें ताकि सब्जियां पानी छोड़ दें और आपको आटे जैसा मिश्रण मिल जाए। लेकिन इस तरह रोटी या रोटी का आटा न गूंदें। ग्लूटेन स्ट्रैंड बन सकते हैं जो तली हुई वेजी बॉल्स में घनी चबाने वाली बनावट देंगे। तो बस बहुत अच्छी तरह से मिलाएं और दबाएं ताकि सब्जियां अपना रस छोड़ दें।

4. फिर मिश्रण का एक छोटा सा हिस्सा अपने हाथों में लें।

5. इसे अपनी हथेली में दबाकर बेल लें और गोल वेजी बॉल बना लें.

6. इसी तरह सारे वेजी बॉल्स बनाकर एक तरफ रख दें। वेजिटेबल बॉल्स बनाते समय आप हथेलियों पर थोड़ा सा तेल लगा सकते हैं.
स्टेप 2 - वेजिटेबल बॉल्स तलना

Vegetable

रेस्टुरेंट जैसा चिकन मलाई टिक्का कैसे बनाये

नॉनवेज वालो के लिए यह खाना बहुत पसंद आएगा 

Pickle

अचारी चटनी

कच्चे आम और मसालों से बनी इस चटनी का स्वाद बहुत दिलचस्प है। आप इस चटनी को कचौरी, समोसे, पकोड़े या खाने के साथ परोस सकते हैं।

Non-Vej

चिकन लॉलीपॉप

घर में कोई पार्टी करनी हो तो भी आप इस डिश को खाने में जोड़ सकते है, ये आपकी पार्टी को चार चाँद लगा देगी 

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.