South Indian

इडली, सांबर मसाला डोसा रेसिपी

साउथ इंडियन स्टाइल सांबर बनाने की आसान रेसिपी

सांभर का नाम सुनते ही मन में इडली, मसाला डोसा की तस्वीर उभरने लगती है. अधिकांश दक्षिण भारतीय व्यंजन सांबर के बिना अधूरे हैं। इडली हो, डोसा हो, उत्तपम हो या कोई अन्य दक्षिण भारतीय व्यंजन, सांभर के साथ सभी का स्वाद बहुत बढ़ जाता है। सेहत के लिहाज से भी सांभर काफी फायदेमंद होता है। अगर आप भी साउथ इंडियन खाना पसंद करते हैं और घर पर स्वादिष्ट सांबर बनाना चाहते हैं तो आज हम आपको सांभर बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं. इस रेसिपी की मदद से आप साउथ इंडियन स्टाइल का सांबर बना सकते हैं. सांबर बहुत ही पौष्टिक होता है क्योंकि इसे बनाने में कई सब्जियों का भी इस्तेमाल होता है। भारतीय मसालों के साथ सब्जियों का मेल इस रेसिपी के स्वाद को काफी बढ़ा देता है। इस रेसिपी की खासियत यह है कि इसे बनाना बहुत ही आसान है।

सांभर बनाने के लिए सामग्री:-
  • अरहर (तुअर) दाल – 1 कप
  • टमाटर कटा – 1
  • प्याज कटा – 1
  • सहजन फली – 3
  • कड़ी पत्ते – 10
  • इमली गूदा – 1/4 कप
  • गुड़ – 1 टुकड़ा
  • हल्दी – 1/4 टी स्पून
  • राई – 1 टी स्पून
  • हींग – 1 चुटकी
  • सांभर मसाला – 3 टी स्पून
  • सूखी लाल मिर्च – 2-3
  • तेल – 1 टेबलस्पून
  • नमक – स्वादानुसार

सांबर बनाने की विधि:-
साउथ इंडियन स्टाइल का सांभर बनाने के लिए सबसे पहले इमली को एक कटोरी पानी में डाल कर 20-25 मिनट के लिए रख दें. इसके बाद इसे छानकर एक तरफ रख दें। अब अरहर की दाल लें और उसे अच्छी तरह धोकर सुखा लें. इसके बाद टमाटर, प्याज, सहजन की फली काट लें। - अब धीमी आंच पर प्रेशर कुकर डालें और उसमें 2 कप पानी डालें और दाल, कटी सब्जियां और इमली का गूदा डालें. - इसके बाद कुकर में स्वादानुसार नमक और हल्दी डालकर कुकर का ढक्कन बंद कर दें. कुकर में 3-4 सीटी आने पर गैस बंद कर दें. - अब दाल को किसी बर्तन में निकाल लीजिए.

अब कढ़ाई को गैस पर गरम होने के लिए रख दें. पैन गरम होने पर उसमें उबली हुई दाल डाल कर पकाएं. इसमें और पानी भी मिला लें। जब सांभर में उबाल आने लगे तो इसमें गुड़, सांभर पाउडर डालकर ढककर 10 मिनट तक पकाएं. जब दाल गाढ़ी हो जाए तो गैस बंद कर दें। अब दाल को तड़का लगाने के लिए एक छोटे बर्तन में एक चम्मच तेल डाल कर राई डाल दीजिए. जब राई चटकने लगे तो उसमें लाल मिर्च, हींग, करी पत्ता डाल दें। जब यह फ्राई हो जाए तो सांभर में तड़का डालें। आपका स्वादिष्ट सांबर तैयार है.


Related Posts
Vegetable

शाही पनीर

शाही पनीर की सामग्री

1/3 कप खजबूजे के बीज मक्खन, soaked
2 टेबल स्पून मक्खन
1 टी स्पून जीरा
1 टेबल स्पून अदरक
1 कप टमाटर, प्यूरी
1/4 टी स्पून हल्दी
2 टी स्पून धनिया पाउडर
2 टी स्पून नमक
1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर3 हरी मिर्च , टुकड़ों में कटा हुआक्रशड पनीर
1/2 कप पानी
15 पनीर के टुकड़े
2 टेबल स्पून हरा धनिया
2 मक्खन के टुकड़े

Vegetable

टमाटर चमन रेसिपी

एक बार घर पर ट्राई करें यह कश्मीरी डिश 'टमाटर चमन'

Chinese Food

वेज स्प्रिंग रोल्स

कैसे बनाएं स्प्रिंग रोल्स

नूडल्स उबाल लें

1. सबसे पहले 75 ग्राम इंस्टैंट नूडल्स को पैकेज में दिए निर्देशों के अनुसार पकाएं। नूडल्स को उबलते पानी में डालकर पकाएं।

आप इंस्टेंट नूडल्स या हक्का नूडल्स या किसी भी प्रकार के आटे के नूडल्स का उपयोग कर सकते हैं। हालांकि चावल के नूडल्स या फ्लैट नूडल्स का इस्तेमाल न करें।

2. नूडल्स को अल डेंटे तक पकाना चाहिए।

3. फिर नूडल्स को छान लें और उन्हें ताजे ठंडे पानी में अच्छी तरह से धो लें।

4. पानी को अच्छी तरह से निथार लें और अलग रख दें। 75 ग्राम कच्चे नूडल्स से आपको लगभग 1 कप पके हुए नूडल्स मिल जाएंगे।

South Indian

इडली, सांबर मसाला डोसा रेसिपी

साउथ इंडियन स्टाइल सांबर बनाने की आसान रेसिपी

Healthy Drinks

वालनट अंजीर शेक (Walnut anjeer shake recipe in hindi)

बाजार में मिल्कशेक स्किमिड मिल्क पाउडर से बने प्रीमिक्स और सिंथेटिक कलर और फ्लेवर से बने होते है जो कि स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद नहीं है।

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.