Vegetable

शाही मशरूम पकाने की विधि

रात के खाने का स्वाद बढ़ा देगा शाही मशरूम

मशरूम सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। मशरूम की सब्जी बहुत से लोगों को बहुत पसंद होती है. इसे कई तरह से बनाया जाता है। किसी को ग्रेवी के साथ मशरूम खाना पसंद होता है तो किसी को सूखे मशरूम। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि मशरूम से बनने वाली मशहूर डिश शाही मशरूम कैसे बनाया जाता है। अगर आप रात के खाने में शाही मशरूम बनाते हैं, तो आपका स्वाद बढ़ना तय है। अगर आपने अब तक कभी घर पर शाही मशरूम की रेसिपी नहीं ट्राई की है तो आप हमारे द्वारा बताए गए तरीके से इस स्वादिष्ट सब्जी को घर पर आसानी से बना सकते हैं।

शाही मशरूम बनाने के लिए सामग्री:-
  • मशरूम – 250 ग्राम
  • प्याज – 3
  • टमाटर – 4
  • मटर – 1/2 कप
  • अदरक बारीक कटा – 1 टी स्पून
  • मलाई – 1 कप
  • घी – 4 टी स्पून
  • काजू पेस्ट – 1/2 कप
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
  • हरी मिर्च बारीक कटी – 2
  • गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
  • कसूरी मेथी – 1 टी स्पून
  • नमक – स्वादानुसार

शाही मशरूम कैसे बनाते है:-
शाही मशरूम बनाने के लिए सबसे पहले मशरूम को गुनगुने पानी में डालकर अच्छे से साफ कर लें। इसके बाद मशरूम को काट लें। - अब प्याज, टमाटर और हरी मिर्च लें और इन्हें बारीक काट लें। इसके बाद एक पैन में घी डालकर मध्यम आंच पर गर्म होने के लिए रख दें. - घी के पिघलने पर इसमें प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। अब पैन में कटे टमाटर, हरी मिर्च और अदरक डाल दें। इस मिश्रण को करीब 2 मिनट तक भूनें। जब टमाटर नरम हो जाएं और अच्छे से भुन जाएं तो गैस बंद कर दें और इन्हें ठंडा होने दें। इसके बाद मिक्सर की सहायता से इस मिश्रण का पेस्ट तैयार कर लें।

अब एक पैन में तेल डालकर उसमें काजू का पेस्ट, मटर, गरम मसाला, लाल मिर्च और नमक डालकर धीमी आंच पर भूनें। मटर के पक जाने पर टमाटर प्याज का पेस्ट डाल कर कुछ देर पकने दें. जब इस पेस्ट से तेल छूटने लगे तो इसमें कटे हुए मशरूम डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण में थोड़ा पानी डालकर पैन को ढक दें और धीमी आंच पर शाही मशरूम को पकने दें। करीब 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकने के बाद 1 कप क्रीम डाल कर कलछी की मदद से अच्छी तरह मिला लें। स्वाद बढ़ाने के लिए कसूरी मेथी डालकर मिला लें। इसे 1 मिनिट तक और पकाएं फिर गैस बंद कर दें। आपका स्वादिष्ट शाही मशरूम रात के खाने के लिए तैयार है। इसे नान या पराठे के साथ सर्व करें।


Related Posts
Healthy Food

Dahi papdi chaat Recipe

material:


20-25 crispy papdis
2 cups natural yogurt (dahi)
1/2 cup tamarind chutney (imli ki chutney)
1/2 cup green chutney (hari chutney)
1/2 cup boiled mashed potatoes
1/2 cup chopped onion
1/2 cup chopped tomatoes
1/2 cup boiled chickpeas
1/4 cup chopped coriander
1/4 cup cebu (chickpea crispy pasta)
Cumin powder 1/2 teaspoon
1/2 teaspoon red pepper powder
salty

Chinese Food

वेज स्प्रिंग रोल्स

कैसे बनाएं स्प्रिंग रोल्स

नूडल्स उबाल लें

1. सबसे पहले 75 ग्राम इंस्टैंट नूडल्स को पैकेज में दिए निर्देशों के अनुसार पकाएं। नूडल्स को उबलते पानी में डालकर पकाएं।

आप इंस्टेंट नूडल्स या हक्का नूडल्स या किसी भी प्रकार के आटे के नूडल्स का उपयोग कर सकते हैं। हालांकि चावल के नूडल्स या फ्लैट नूडल्स का इस्तेमाल न करें।

2. नूडल्स को अल डेंटे तक पकाना चाहिए।

3. फिर नूडल्स को छान लें और उन्हें ताजे ठंडे पानी में अच्छी तरह से धो लें।

4. पानी को अच्छी तरह से निथार लें और अलग रख दें। 75 ग्राम कच्चे नूडल्स से आपको लगभग 1 कप पके हुए नूडल्स मिल जाएंगे।

Vegetable

वेज सीक कबाब रेसिपी

डिनर में मेहमानों के लिए बनाएं स्वादिष्ट वेज सीक कबाब

Healthy Food

गर्मागर्म क्रिस्पी एग लॉलीपॉप

एग लॉलीपॉप बनाने के लिए सामग्री-
-6-7 उबले हुए अंडे
-1 कप मैदा
-2 टेबल स्पून कॉर्नफलोर
-1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
-1 टी स्पून हल्दी पाउडर
-1 टी स्पून काली मिर्च पाउडर
-1 टी स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
-पानी- जरूरत के अनुसार
-1 टेबल स्पून लहसुन , बारीक कटा हुआ
-1 टेबल स्पून अदरक , बारीक कटा हुआ
-1 छोटा प्याज , बारीक कटा हुआ
-शिमला मिर्च, बारीक कटी हुई
-2 चिली सॉस
-1 टेबल स्पून सोया सॉस
-1 टी स्पून हरी मिर्च
-हरा धनिया गार्निश के लिए

Vegetable

गोभी मंचूरियन

तैयार हो जाइए इस स्वादिष्ट गोबी मंचूरियन के हर स्वाद का स्वाद लेने के लिए! यह लोकप्रिय भारतीय-चीनी रेसिपी बहुत सारे स्वाद और स्वादिष्टता से भरी हुई है। तली हुई फूलगोभी के फूलों को तीखी, मीठी-खट्टी, उमामी चटनी में डालकर इस लोकप्रिय व्यंजन को दो तरह से बनाएं। सूखे गोबी मंचूरियन को क्षुधावर्धक नाश्ते के रूप में और गोबी मंचूरियन को ग्रेवी के साथ मुख्य के रूप में परोसें।

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.