Vegetable

वेज सीक कबाब रेसिपी

डिनर में मेहमानों के लिए बनाएं स्वादिष्ट वेज सीक कबाब

वेज सीख कबाब काफी पसंद किया जाता है। इसका मुख्य कारण यह है कि यह बहुत ही स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ है। अगर घर में कोई कार्यक्रम है या आपके घर कोई मेहमान आया है तो उन्हें रात के खाने से पहले वेज सीख कबाब स्टार्टर के तौर पर खिला सकते हैं। बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी यह रेसिपी बहुत पसंद आती है। इसे बनाना भी काफी आसान है। अगर आप भी इस बार घर आने वाले मेहमानों को कुछ अलग परोसना चाहते हैं तो वेज सीक कबाब एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

वेज सीक कबाब बनाने के लिए सामग्री:-
  • आलू उबले – 2
  • प्याज कटा – 1/4 कप
  • हरा धनिया कटा – 1/4 कप
  • मटर के दाने उबले – 1/2 कप
  • पत्ता गोभी बारीक कटा – 1 कप
  • हरी मिर्च कटी – 2
  • अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टेबलस्पून
  • जीरा – 1/2 टी स्पून
  • बेसन – 2 टेबलस्पून
  • काजू कटे – 3 टेबलस्पून
  • गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
  • चाट मसाला – 1/4 टी स्पून
  • जीरा पाउडर – 1 टी स्पून
  • ब्रेड क्रंबल्स – 1/4 कप
  • हल्दी पाउडर – 1/2 टी स्पून
  • तेल
  • नमक – स्वादानुसार

वेज सीक कबाब बनाने की विधि:-
वेज सीक कबाब बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबाल कर उसका छिलका उतार कर एक बर्तन में निकाल कर मैश कर लीजिये। अब प्याज, हरी मिर्च, पत्ता गोभी को बारीक काट लें। इसके बाद मटर को उबाल लें। अब एक कड़ाही में 2 चम्मच तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म होने के लिए रख दें। तेल गरम होने पर इसमें जीरा डाल कर तड़का लगाएं। इसके बाद इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें।

जब प्याज का रंग हल्का सुनहरा हो जाए तब इसमें बेसन डालकर 2-3 मिनिट तक भूनें। इसके बाद कटी हुई सब्जियां डालकर भूनें। इसके बाद इस मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें। मिश्रण के ठंडा होने पर इसमें बारीक कटे काजू डाल दीजिए। इसके बाद इसमें हरा धनिया डालकर सभी को अच्छी तरह मिक्स कर लें। इस मिश्रण में उबले हुए आलू और सभी कटी हुई सब्जियां डालकर मैश कर लें।


Related Posts
Snacks

राजस्थानी मिर्ची वड़ा

मिर्ची वड़ा बनाने की सामग्री- 
8 हरी मिर्च
1 1/2 कप बेसन
आवश्यकता अनुसार नमक
3 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
2 प्याज
आवश्यकता अनुसार रिफाइंड तेल
2 चुटकी पिसी हुई हल्दी
2 उबले आलू
1 मुट्ठी हरा धनिया

Sweet

स्पेशल केसर बादाम खीर

केसर बादाम खीर बनाने की सामग्री- 
1 लीटर दूध
2 चुटकी केसर
1 कप बादाम
1/2 कप गुड़ की चाशनी
1 कप लो फैट क्रीम
1 कप फ्लेक्ड बादाम
2 बड़े चम्मच गुनगुना दूध
1 छोटा चम्मच घी
सजाने के लिए
आवश्यकता अनुसार पिस्ता

Vegetable

पनीर टिक्का

सामग्री:

250 ग्राम फ्रेश पनीर
आधा कप फ्रेश दही
स्वादानुसार नमक
आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
2 चम्मच मक्खन या घी
आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर
आधा से एक चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट (वैकल्पिक)
1 से 2 शिमला मिर्च
3 टमाटर
1 चम्मच चाट मसाला
चुटकीभर लाल मिर्च पाउडर
1 से 2 चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
1 नीबू, जिसे चार बराबर टुकड़ों में काट लें

Vegetable

केर सांगरी जानिए सब्जियों के फायदे और बनाने की विधि

 सामग्री:

2 चम्मच कैआ सांगली जीरा, 2 चुटकी हींग, नमक स्वादानुसार, 1 छोटा चम्मच आम का सूखा पाउडर, हरा धनिया (बारीक कटा हुआ), 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला, तेल या घी आवश्यकतानुसार।

Vegetable

बेसन रवा डोसा

बेसन रवा डोसा बनाने के लिए सामग्री
बेसन – डेढ़ कप
रवा – 1/4 कप
चावल का आटा – 1/4 कप
अजवाइन – 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
हल्दी – 1/4 टी स्पून
तेल – 1/2 कप
नमक – स्वादानुसार

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.