Sweet

खजूर और मावा से बने लड्डू की रेसिपी.

सर्दियों में बनाएं खजूर और मेवे के लड्डू, स्वाद के साथ मिलेगी एनर्जी

सर्दियों के मौसम में हम अक्सर ऐसी चीजें खाना पसंद करते हैं, जो हमारे शरीर को गर्म रखती हैं। ऐसे में उन्हें नट्स, चाय जैसी चीजें पीना और खाना पसंद है. बाजार में इन दिनों खजूर की खूब बिक्री हो रही है। क्योंकि यह सर्दी के मौसम में भी बहुत फायदेमंद होता है। ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं खजूर और मावा से बने लड्डू की रेसिपी.

सामग्री:-
  • खजूर,
  • मखाने,
  • काजू,
  • नारियल,
  • किशमिश,
  • बादाम,
  • घी,
  • आटा,
  • शक्कर

कैसे बनाना है
सबसे पहले खजूर के बीज निकाल कर अलग कर लें और खजूर को मिक्सी में पीस कर पेस्ट बना लें। फिर नारियल को कद्दूकस कर लें और काजू-बादाम को बारीक पीस लें। मखाने के भी छोटे छोटे टुकड़े कर लीजिये. फिर एक पैन में घी डालकर पहले कद्दूकस किया हुआ नारियल, काजू, बादाम किशमिश डालकर भून लें. फिर उसी घी में मखाना डालकर भूनें। - अब बचे हुए घी में पिसी हुई खजूर को भी तल लें. अब कढ़ाई में घी डालिये और मैदा को ब्राउन होने तक भून लीजिये. एक बाउल में निकाल लें और सारी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें। हाथ में घी लगाकर छोटे छोटे लड्डू बना लें।

लड्डू के फायदे
खजूर से बने ये लड्डू काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं क्योंकि इसमें चीनी का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। खजूर अपने आप में काफी मीठा होता है, इसलिए इसमें किसी भी तरह की मिठास मिलाने की जरूरत नहीं है। खजूर एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। यह इम्युनिटी बढ़ाने में भी आपकी मदद कर सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार साबित हो सकते हैं।


Related Posts
Vegetable

मटर के साथ मशरूम दोनों को मिला कर बनायें एक लजवाब रेसिपी

मटर मशरूम की सब्जी बनाने का आसान तरीका

Pickle

सौंठ चटनी

सौंठ की चटनी बनाना बहुत आसान है, जो दही वड़े, टिक्की, चाट पापड़ी, भेलपुरी आदि को बहुत अच्छा स्वाद देती है।

Sweet

मिंट चॉकलेट चीज़केक ब्राउनी

मिंट को मीठे व्यंजनों में शामिल करना पसंद है, आपको ये मिंट चॉकलेट चीज़केक ब्राउनी पसंद आएगी। सभी सामग्री आसानी से मिल जाती है, और कटे हुए एंडीज मिंट हमारी सड़ी हुई ब्राउनी को संतुलित करने के लिए एक अच्छा क्रंच जोड़ते हैं।

Vegetable

ब्रेड पकौड़ा

सामग्री:-
ब्रेड: 4
आलू: 2(उबले हुए)
बेसन: 100 gram
मिर्च : 1/2 चम्मच
हल्दी: 1/2 चम्मच
बेकिंग सोडा: 1/4 चम्मच
हरी मिर्च: 3
प्याज :1
धनिया पत्ता
नमक
काली मिर्च:1/2 चम्मच
टोमेटो कैचअप
तेल: तलने के लिए

Rotee Paraatha

आलू प्याज का पराठा, सभी को पसंद आएगा

नाश्ते में बनाएं आलू प्याज पराठा पकाने की विधि

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.