Healthy Drinks

कैसे बनाते हैं मलाईदार क्रीमी लस्सी रेसिपी

अब घर पर क्रीमी लस्सी बनाना बहुत ही आसान

गर्मी का दिन है ऐसे में हम खाना कम और पीना ज्यादा पसंद करते हैं। जब हम बाहर जाते हैं तब भी हम पीने के लिए कुछ ढूंढते हैं। जैसे:- नींबू पानी, तरबूज का रस, आम का रस आदि। और लस्सी की बात ही अलग है। लस्सी आपको बहुत जल्दी एनर्जी देती है और आपको तरोताजा महसूस कराती है। इसलिए आज मैं आपके लिए लस्सी बनाने की विधि लेकर आई हूं, जो बहुत ही कम समय में बन जाती है और बहुत ही स्वादिष्ट भी होती है. तो चलिए शुरू करते हैं इन्हें बनाना। तो इसे बनाने के लिए हमें चाहिए।

सामग्री:
  • दही - 2 कप (250 ग्राम)
  • दूध - 1 कप (150 ग्राम)
  • चीनी - 50 ग्राम
  • इलाइची पाउडर - 1/4 चम्मच
  • केसर - 7-8 दाने
  • गुलाब जल - 1 चम्मच
  • बारीक़ ड्राई फ्रूट्स(बादाम,पिस्ता,काजू) - 2/3 चम्मच (Optional)

विधि:
1. सबसे पहले दही को एक बड़े और गहरे बर्तन में निकाल लें।

2. फिर इसे वुडन ब्लेंडर से 5 मिनट के लिए मिक्स करें।

3. फिर इसमें चीनी डालकर दोबारा अच्छी तरह मिला लें।

4. फिर इसमें ठंडा दूध डालकर फिर से 4-5 मिनट के लिए मिक्स करें. और आप देखेंगे कि लस्सी में झाग आने लगा है।

5. फिर इसमें बारीक केसर, सूखे मेवे (बादाम, पिस्ता, काजू) और गुलाब जल डालकर मिक्स कर लीजिए.

6. फिर इसे गिलास में निकाल लें (मैंने यहां मिट्टी के गिलास का इस्तेमाल किया है).

7. इसके बाद इसके ऊपर थोड़े से बादाम, पिस्ते और थोड़े से केसर के बीज डालकर सजाएं। और बनकर तैयार है हमारी लस्सी।


Related Posts
Snacks

घर आए मेहमान के लिए स्नैक्स में बनाएं पनीर फिंगर्स, अलग स्वाद रहेगा याद

पनीर फिंगर्स बनाने के लिए आपको चाहिए 

पनीर
बेसन 
अदरक-लहसुन पेस्ट
चाट मसाला
गरम मसाला
काली मिर्च पाउडर
काला नमक
जीरा पाउडर
आधा नींबू का रस
दही
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
लाल मिर्च पाउडर
ब्रेड क्रम्ब्स
तेल

South Indian

इडली, सांबर मसाला डोसा रेसिपी

साउथ इंडियन स्टाइल सांबर बनाने की आसान रेसिपी

Vegetable

गर्मियों के मौसम में खाएं सेहतमंद भरवां खीरा रेसिपी, खीरे में 95 प्रतिशत पानी होता है।

खीरा विटामिन सी, विटामिन के, कॉपर, मैग्नीशियम, पोटेशियम, मैंगनीज और सिलिका जैसे आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

Soup

फ्रेंच प्याज़ का सूप

तैयारी

1. 4 मध्यम आकार के प्याज (300 ग्राम) को छीलकर धो लें और पतला काट लें। आपको 3 कप पतले कटे हुए प्याज की आवश्यकता होगी। कभी-कभी प्याज पर कुछ काले धब्बे या निशान हो जाते हैं और प्याज को काटने से पहले इन्हें पूरी तरह से धोना पड़ता है। लहसुन की दो छोटी से मध्यम आकार की कलियों को बारीक काट लें या काट लें और एक तरफ रख दें।

प्याज पकाना

2. एक भारी कड़ाही या बर्तन लें। चूल्हे पर रखें। 3 बड़े चम्मच मक्खन डालें और मक्खन को पिघलने दें

3. जब मक्खन पिघलने लगे तो इसमें कटे हुए प्याज़ डालें।

4. प्याज़ को मक्खन के साथ अच्छी तरह मिला लें।

5. एक चुटकी नमक डालें और मिलाएँ।

6. लगातार चलाते हुए प्याज को धीमी या मध्यम-धीमी आंच पर भूनें।

7. सबसे पहले प्याज पारभासी हो जाएगा। 2 से 3 मिनट के अंतराल पर इसे चलाते रहें.

Vegetable

स्वीट कॉर्न चिकन सूप रेसिपी

नॉनवेज वालो के लिए है ये चिकन सूप रेसिपी 

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.