Rotee Paraatha

आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करके स्वाद का भी रखती है ख्याल गुड़ की रोटी, ये है बनाने का तरीका

गुड़ की रोटी बनाने के लिए सामग्री-
गेहूं आटा- 1 कप
बेसन- 3 टी स्पून
तेल-जरुरत के अनुसार
गुड़- आधा कटोरी
तिल- 3 टी स्पून

गुड़ की रोटी बनाने की विधि-
गुड़ की रोटी बनाने के लिए सबसे पहले तिल साफ करके धीमी आंच पर सेक लें। जब तिल हल्के सुनहरे होने लगे तो उन्हें मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें। अब कड़ाही में 3 टी स्पून तेल डालकर उसमें बेसन को मीडियम आंच पर हल्का भूरा होने तक भूनें। 

 बेसन भूनने के बाद गुड़ को कूटकर उसके बारीक टुकड़े करके एक गहरे तले वाले बर्तन में भुने हुए बेसन, तिल के साथ डाल दें। अब तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके उसकी पीठी तैयार कर लें।

अब एक बर्तन में आटा लेकर उसमें थोड़ा सा पानी और चुटकीभर नमक डालकर मिक्स करते हुए आटा गूंथ लें। इस आटे से लोइयां बनाकर उसे थोड़ा सा बेल लें। लोई के ऊपर गुड़ की पीठी की एक लोई रखें और उसके बाद आटे की एक ओर लोई को बढ़ा कर पीठी के ऊपर रखें।

अब हल्के हाथों से इन्हें बेल लें और एक तवे पर रोटी डालकर उसे बिना घी लगाए दोनों तरफ से सेंक लें। इस तरह एक-एक करके गुड़ की पीठी से सारी रोटियां बना लें।आप इस रोटी को घी के साथ दिन में स्नैक्स के तौर पर भी खा सकते हैं।


Related Posts
Sweet

कश्मीरी हलवा

कश्मीरी हलवा बनाने के लिए सामग्री-
-1 कप ओट्स
-1/2 कप चीनी
-2 कप दूध
-4 टी स्पून देसी घी
-1 टी स्पून हरी इलाइची पाउडर
-केसर
-काजू, बादाम और किशमिश

Vegetable

बेक्ड तोरी फ्राई रेसिपी

शाम को चाय के साथ खाने वाले एक बहुत ही  सवादिस्ट रेसिपी लेके आये आये है आइये जानते है की कैसे त्यार किया जाता है आपका सवादिस्ट स्नैक्स ब्रैड तोरी फ्राई। 


Healthy Drinks

नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्माण्डा को लगाएं पनीर मालपुआ का भोग,नोट करें रेसिपी

पनीर मालपुआ बनाने के लिए जरूरी सामग्री-
-100 ग्राम पनीर, कद्दूकस
-100 ग्राम खोया , कद्दूकस
-50 ग्राम अरारोट
-120 मिली. दूध
-¼ टी स्पून इलायची पाउडर
-तलने के लिए घी
-1 कप चीनी
-120 मिली. पानी
-1/8 टी स्पून केसर
-बादाम , टुकड़ों में कटा हुआ

Snacks

मसाला वड़ा

मसाला वड़ा बनाने की सामग्री- 
500 ग्राम चना दाल
4 लाल मिर्च
50 ग्राम कटा हुआ प्याज
1/2 छोटा चम्मच नमक
1/4 छोटा चम्मच हींग
100 ग्राम उड़द की दाल
4 हरी मिर्च
आवश्यकता अनुसार करी पत्ता
200 मिली रिफाइंड तेल

Pickle

खजूर की चटनी

खजूर की चटनी का खट्टा मीठा स्वाद साधारण चटनी से बिल्कुल अलग होता है, खासकर बच्चों के लिए।

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.