Sweet

2-3 घंटे तक क्यों करें इंंतजार? जब 40 मिनट में बन सकती है इस्टेंट क्रिस्पी जलेबी

इंस्टेंट जलेबी बनाने के लिए सामग्री- 
मैदा-2 कप 
कॉर्नफ्लोर- 2 चम्मच 
सूजी- एक चम्मच  
घी- तलने के लिए
फूड कलर- एक चुटकी
सिरका- 1 चम्मच 
दही-आधा कटोरी  
यीस्ट-आधा चम्मच (छोटा)
चीनी- तीन कटोरी
आधा नींबू
इलायची पाउडर-एक चम्मच 

इंस्टेंट जलेबी बनाने की विधि- 
जलेबी बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में मैदा लें। अब इसमें कॉर्नफ्लोर, दही, सिरका डालकर मिलाएं। अब आधा कटोरी गरम पानी लें और इसमें यीस्ट डालें। इसे एक्टिवेट होने के लिए पांच मिनट के लिए छोड़ दें।

अब इसे मिक्सचर में मिलाएं। अब इसमें जरूरत अनुसार पानी डालें। याद रखें कि आपको इसे ज्यादा पतला नहीं बनाना है। बैटर को इतना पतला रखें कि जलेबी बनाना आसान हो। अब इसमें इलायची पाउडर और फूड कलर (ऑप्शनल) डाल दें।

अब दूसरी तरह एक पतीले में एक कप पानी में तीन कटोरी चीनी डाल दें। इसे चाशनी बनने तक गैस पर रखें। इसमें आधा नींबू जरूर निचोड़ दें ताकि ये जम न जाए। अब एक कहाड़ी में घी गरम करें।

दूध की थैलियों या फिर टोमैटो कैचअप की बोतल में बैटर को भर दें और जलेबी तैयार करें।
 इसे फिर चाशनी में डाल दें। जलेबी तैयार है।
 


Related Posts
Vegetable

मसालेदार दाल

मसाला  दाल बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब स्नैक है। आपको भूक लगी हो  तो आप झट से मसाला दाल बना सकते है। इसे बनाना जितना आसान होता है उतनी ही ज्यादा यह स्वादिष्ट और लाजवाब होती है। इसे खाने का मज़ा ही अलग है यह सभी की मनपसंद होती है।

Rotee Paraatha

बाजार की तरह बनेगी तंदूरी नान,

तंदूरी नान बनाने से पहले जान लें आटा गूंथने के नुस्खे

Vegetable

बच्चों के लिए झटपट तैयार करें मिक्स वेज मसाला मैगी, स्वाद में लाजवाब

मैगी को फास्ट फूड के तौर पर काफी पसंद किया जाता है।

Sweet

एप्पल कस्टर्ड

एप्पल कस्टर्ड बनाने की सामग्री- 
1 सेब
1/4 कप कस्टर्ड पाउडर
1/2 लीटर दूध
1/4 कप चीनी

Snacks

दही का ये सैंडविच लगता है लाजवाब, बच्चों-बड़ों सबको भाएगा टेस्ट

दही सैंडविच बनाने के लिए क्या चाहिए.

- हंग कर्ड
- प्याज 
- खीरा 
- गाजर
- शिमला मिर्च 
- हरा धनिया
- नमक
- काली मिर्च पाउडर
- चाट मसाला
- हरी चटनी
- ब्रेड स्लाइस

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.