Vegetable

घी वाले टमाटर-आलू की चटपटी सब्जी, स्वाद की होगी तारीफ

आलू टमाटर बनाने की सामग्री
- आलू
- टमाटर 
- हरी मिर्च
- अदरक 
- जीरा
- सेंधा नमक 
- काली मिर्च पाउडर
- लाल मिर्च पाउडर (ऑप्शनल)
- दही 
- हरा धनिया
- घी

कैसे बनाएं
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले आलू को अच्छे से धोकर उबाल लें।
- जब तक टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया को भी धोकर, काट लें। 
- अब अदरक के टूकड़े को धोएं और छील कर कद्दूकस करें। 
- आलू उबल जाने के बाद, ठंडा करें और फिर छील लें। 

आलू को चाकू से काट लें या फिर हाथ से हल्का तोड़ लें। 
- अब एक कढ़ाई में घी गर्म करें। 
- गर्म हो जाने के बाद इसमें जीरा चटकाएं और फिर हरी मिर्च और अदरक को डालें। 

 इसे कम से कम 30 सेकेंड के लिए भून लें। 
- फिर इसमें टमाटर डालें और थोड़ा सा पानी डाल कर ढ़क दें। 
- 2 से 3 मिनट बाद चेक करें। टमाटर गल गए होंगे। 

अब इसमें सेंधा नमक, काली मिर्च पाउडर और लाला मिर्च पाउडर डालें। 
- अच्छे से मसाले को पकाएं और आलू डाल दें। अच्छे से मिक्स करें।     
-अब इसमें जरुरत के मुताबिक पानी डालें। उबाल आने दें और फिर धनिया से गार्निश करने के बाद सर्व करें। 


Related Posts
Sweet

दिवाली के लिए बनाएं धनिया के लड्डू, जानें रेसिपी

धनिया के लड्डू बनाने की सामग्री- 
धनिया पाउडर 
चीनी 
गुड़ 
बादाम 
काजू 
नारियल 
पिस्ता
देसी घी 

Sweet

आटा लड्डू रेसिपी

ये पूरे गेहूं के आटे (आटा), घी (स्पष्ट मक्खन), और चीनी से बने स्वादिष्ट लड्डू तैयार करने में आसान और त्वरित हैं।

Soup

टमाटर का सूप सर्दियों में लगता है और भी लाजवाब।


बहुत ही आसान है बनाना टमाटर का सूप

Snacks

कैसे बनाएँ मैकरोनी स्नैक्स रेसिपी

हैलो दोस्तों, आज की इस रेसिपी में हम एक बहुत ही मजेदार रेसिपी लेकर आए हैं। आज हम मैकरोनी स्नैक्स बनाएंगे और मैं आपको स्टेप बाई स्टेप फोटो के साथ बताऊंगा। मैकरोनी स्नैक्स आप सम का चाय के साथ बना सकते हैं. 

Chinese Food

बाजार जैसी टेस्टी चाउमीन

चाउमीन बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
- 200 ग्राम चाउमीन नूडल्स
- 1 कप प्याज (कटी हुई)
- 1 कप गाजर (कटी हुई)
- 1 कप पत्ता गोभी (कटी हुई)
- 1 कप शिमला मिर्च (कटी हुई)
- 3-4 कली लहसुन (कटी हुई)
- 2 टेबलस्पून सोया सॉस
- 1 टेबलस्पून ग्रीन चिली सॉस
- 1/2 टेबलस्पून टोमैटो केचप
- 1/2 टीस्पून चीनी
- 1 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- तेल जरूरत के अनुसार

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.