Pickle

जानिए झटपट बनने वाली मारवाड़ी मिर्च रेसिपी

मारवाड़ी मिर्च का ऐसा तीखा स्वाद कि उसके सामने सब्जियां भी फीकी पड़ जाएंगी।

आपने राजस्थान के बहुत से व्यंजन खाए होंगे लेकिन क्या आपने मशहूर मारवाड़ी अचार खाया है? कई जगहों पर इसे अठाना मसाला मिर्च भी कहा जाता है। इस मिर्च की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे आप सब्जी या दाल न होने पर भी आसानी से रोटी के साथ खा सकते हैं। यह मिर्च खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है।

मारवाड़ी मिर्च बनाने की सामग्री:-
  • 250 ग्राम हरी मिर्च
  • आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 2 छोटा चम्मच सौंफ पाउडर
  • 2 चुटकी हींग
  • आधा छोटा चम्मच जीरा
  • आधा छोटा चम्मच राई
  • आधा छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
  • 4 बड़ा चम्मच सरसों का तेल
  • स्वादानुसार नमक
  • स्वादानुसार काला नमक

मारवाड़ी मिर्च बनाने की विधि:-
सबसे पहले हरी मिर्च को धो कर साफ कर लीजिये। फिर इसमें बीच से चीरा लगाएं। एक कड़ाही में मध्यम आंच पर तेल गर्म करें। तेल गरम होने पर उसमें जीरा और राई डाल कर तड़काएं। इसे 2 मिनट तक भूनें। फिर इसमें सौंफ, अमचूर, धनिया पाउडर, काला नमक और सादा नमक डालकर सभी मसालों को अच्छी तरह मिला लें। इन मसालों को 3 मिनिट तक चलाते हुए भून लीजिए।

फिर इसमें मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें।(आप चाहें तो इस मसाले को मिर्च में भी भर सकते हैं।) अब पैन को ढककर धीमी आंच पर 4 मिनिट तक पकाएं। फिर ढक्कन खोलकर तेज आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि मिर्च का पानी सूख न जाए। जब पानी निकल जाए तो आंच बंद कर दें। ठंडा होने के बाद अचार को कांच के बर्तन में रख लीजिये।


Related Posts
Snacks

आलू फिंगर्स और बॉल

व्रत के लिए एकदम क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स आलू फिंगर और बॉल्स, उबले हुए आलू, समा के चावल से फटाफट तैयार हो जाए. 

Sweet

डोडा मिठाई रेसिपी

घर पर बनाएं डोडा मिठाई की इंस्टेंट रेसिपी

Vegetable

आसान स्नैक रेसिपी

आसान स्नैक रेसिपी: स्वादिष्ट आलू पोहा रोल्स स्वादिष्ट आलू पोहा रोल मे बनाने के लिए टेस्टी टेस्ट कैसे करें

कुरकुरे आलू पोहा रोल्स: हम सभी 5 बजे हैंंगर पैन से जा रहे हैं. विशेष रूप से,  कुकुररे और बेहतर क्वालिटी के लिए, साथ ही साथ में एक विशेष चाय के साथ ही हम सामान्य तौर पर शेथ कप्पा, समोसा, पकोडे, भुजिया, सामान्य पारे रॉल के बाद आराम करें। हमारे पेट भरने से अधिक, ये खाने वाले खाद्य पदार्थ संतोषजनक होते हैं। ... आपके लिए एक सरप्राइस चिंता का विषय है।
आपके लिए एक आलू-पोहा पकाने की स्थिति में हैं। 

Sweet

घिया की खीर


घिया की खीर बनाने की सामग्री- 
1/2 किलो लौकी
2 चम्मच घी
2 बड़े चम्मच काजू
2 बड़े चम्मच किशमिश
1 लीटर दूध
2 हरी इलायची
2 बड़े चम्मच बादाम
1/2 कप चीनी

Chinese Food

चाइनीज भेल

चाइनीज भेल स्ट्रीट फूड में शामिल है - उबले हुए, तले हुए नूडल्स और तली हुई सब्जियों से तैयार, आपको भेल के अलग और सुखद स्वाद से परिचित कराते हैं।

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.