Vegetable

एक-सा पनीर खाकर बोर हो गए हों तो ट्राई करें ये रेसिपी

सामग्री
पनीर- 200 ग्राम, 2 प्याज, हरी मिर्च, लहसुन, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, कसूरी मेथी, गरम मसाला, बटर, जीरा, हींग, अदरक, मैगी मसाला (ऐच्छिक), हरी इलायची 2।

विधि 
सबसे पहले प्याज को गोल-गोल और लंबा काट लें। याद रखें आपको प्याज छोटा नहीं काटना है। इसे सलाद की तरह राउंड शेप में भी काट सकते हैं। इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट बना लें। अब पनीर के चौकोर टुकड़े काट लें। 

 अब गैस पर फ्राइंग पैन चढ़ाएं। इसमें बटर, घी या सरसों का तेल डालें। अब इसमें हींग, जीरा डालें। इसके बाद प्याज डालें। इसके बाद नमक डाल दें। गैस मीडियम रखे। प्याज रंग बदलने लगे तो अदरक, लहसुन का पेस्ट डालें।

 पेस्ट भुन जाए तो इसके बाद हरी मिर्च डाल लें। अब इसमें थोड़ी सी हल्दी, नमक, लाल मिर्च और कसूरी मेथी डालें। सारे मसाले अच्छी तरह भून लें। इस मसाले में पानी के बजाय थोड़ा सा दूध डाल लें और चलाएं। 

इसके बाद इसमें गरम मसाला डालें और थोड़ा सा घी या पनीर डालकर पनीर के टुकड़े डाल दें। अब पनीर डालकर थोड़ी देर चलाएं। लास्ट में मैगी मसाला और पिसी हरी इलायची डालें। आपका पनीर प्याजा तैयार है


Related Posts
Snacks

Chili Garlic Pappardelle with Smashed Broccoli and Soft Eggs: A Flavorful Delight

Looking for a delicious and satisfying pasta dish with lots of flavor? Look no further than Chili Garlic Pappardelle with Chopped Broccoli and Soft Boiled Egg. This recipe combines the heat of chilli and garlic, the comfort of pappardelle pasta, the freshness of chopped broccoli and the richness of soft boiled eggs. It's a delightful combination that tempts your taste buds and leaves you wanting more. Let's dive into the details of this delicious dish and how to make it in your own kitchen.

Non-Vej

Chicken Tikka

material:


1 pound of ground chicken
1/2 cup bread crumbs
1/2 cup finely chopped onion
1/4 cup chopped coriander
2 teaspoons minced garlic
2 teaspoons minced ginger
1 teaspoon garam masala
1/2 teaspoon cumin
1/2 teaspoon coriander
1/2 teaspoon turmeric
1/2 teaspoon paprika
1/2 teaspoon salt
1/4 teaspoon black pepper
2 tablespoons vegetable oil

Sweet

खजूर का गुड़ कैसे बनता है?



गुड़ खजूर और गन्ने से भी बनाया जाता है। खजूर से तरह-तरह की मिठाइयां बनाई जाती हैं। खासतौर पर मिठाइयां बंगाल और उड़ीसा में बनाई जाती हैं। खजूर के रस से नीला भी निकाला जाता है और इस प्रक्रिया में एडी भी बनते हैं। कृपया मुझे बताएं कि खजूर से गुड़ कैसे बनाया जाता है। खजूर से गुड कैसे बनता है बनाना:

- खजूर बनाने के लिए सबसे पहले खजूर के तने से रस निकाल लें. ताड़ के पेड़ के तने के ऊपरी हिस्से में चाकू से ऊपरी छाल को छीलकर वी-आकार का चीरा लगाया जाता है। इस कट से एक बहुत ही मीठा रस बहने लगता है, जहां बर्तन को हुक पर लटका दिया जाता है।


Soup

पौल्यूशन से लड़ने की शक्ति भरने वाला वैज सूप

प्रतिरक्षा बढ़ाने के लिए विशेष वेज सूप। मास्क और एयर प्यूरीफायर के साथ, आपके शरीर को दिल्ली के बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए विशेष प्रतिरक्षा की भी आवश्यकता होती है। इसलिए आपकी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए, आज हम खास वेज सूप लाए हैं जो इस सर्दी से बचाने के साथ-साथ आपको इस प्रदूषित वातावरण से बचाने में भी मददगार साबित होंगे। यह सूप बनाने में बहुत आसान है और बहुत जल्दी तैयार हो जाता है।

Rice

दही चावल तड़का

गर्मी के मौसम में और छोटी-छोटी भूख को शांत करने के लिए दही चावल चावल बनाएं।

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.