Snacks

दाल फरा

सामग्री:

3 से 4 कप चावल का आटा
एक कप दूध (वैकल्पिक)
पानी आवश्यकतानुसार
2 से 3 कप उड़द की दाल (रात भर पानी में भीगी हुई)
2 से 3 कप चने की दाल (रात भर पानी में भीगी हुई)
चाहें तो बनाने के 3 से 4 घंटे पहले भी दाल को भिगो सकते हैं।
4 से 5 लहसुन की कलियां
एक चम्मच अदरक बारीक कटा हुआ
4 से 5 हरी मिर्च
1 चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
2 चम्मच सरसों का तेल या घी
1 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार

बनाने की विधि:

सबसे पहले के पतीले में दो से तीन कप पानी लें।
अब उसमें दो से तीन चम्मच घी और आधा छोटा चम्मच नमक डालें।
फिर इसे ढक दें और पानी में उबाल आने दें।
जब पानी उबल जाए तो गैस बंद कर दें और इसमें चावल का आटा डाल दें।
अब चम्मच की मदद से इसे अच्छी तरह से मिला दें और ढककर थोड़ी देर के लिए रख दें, ताकि आटा थोड़ा फूल जाए।
फिर जो चावल का आटा ठंडा होने के लिए रखा था उसे मसल-मसलकर गूंथ लें।
जरूरत पड़ने पर एक या दो चम्मच दूध और पानी का इस्तेमाल करते हुए भी गूंथ सकते हैं।
इसे गूंथते वक्त हाथ में थोड़ा घी लगा लें।
गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोई बना लें और एक बर्तन में ढक कर रख लें।
अब एक-एक करके उन्हें गोल पूरी के आकार में बेल लें।
बेलते वक्त जरूरत पड़ने पर इसमें चावल के आटे का ही पर्थन लगाएं।

फिर जो चावल का आटा ठंडा होने के लिए रखा था उसे मसल-मसलकर गूंथ लें।
जरूरत पड़ने पर एक या दो चम्मच दूध और पानी का इस्तेमाल करते हुए भी गूंथ सकते हैं।
इसे गूंथते वक्त हाथ में थोड़ा घी लगा लें।
गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोई बना लें और एक बर्तन में ढक कर रख लें।
अब एक-एक करके उन्हें गोल पूरी के आकार में बेल लें।
बेलते वक्त जरूरत पड़ने पर इसमें चावल के आटे का ही पर्थन लगाएं।
फिर इसमें दाल की फिल्लिंग डालें और उसे दूसरे तरफ से मोड़कर आधा बंद कर लें।


फिर एक-एक करके सभी पूरियों के बीच में पिसी हुई दाल भरें।
ध्यान रखें कि पूरियों के बीच दाल को दबाते हुए उसका मुंह जबरदस्ती एक्स्ट्रा दाल भरते हुए बंद न करें। पूरी के बीच में जितनी दाल आए, उतनी ही भरें।
अब गैस पर किसी गहरे पैन में दो से तीन गिलास पानी लें।
फिर उसे अच्छे से ढककर उबलने दें।
जब पानी उबल जाए तो उसके ऊपर एक जाली रख दें।
ध्यान रहे जाली को उसके ऊपर रखने से पहले घी या तेल से थोड़ा ग्रीस कर लें, ताकि फरे उसमें चिकपे नहीं।
अब इसे उबलते पानी के बर्तन के ऊपर रखें और इस जाली पर एक-एक करके फरे रखें।
फिर इसे ढक दें और मध्यम से हाई आंच पे 10 मिनट तक पकाएं।

आप चाहें तो फरे बनाने के लिए साफ सूती के कपड़े का उपयोग भी कर सकते हैं।
बस पानी उबलने के बाद बर्तन के मुंह पर साफ सूती कपड़ा बांधना है और उसके ऊपर फरे पकने के लिए रखने हैं।
आप चाहें तो स्टीमर का उपयोग भी कर सकते हैं।
अब जब फरे पककर तैयार हो जाए तो गरमा-गर्म या थोड़ा ठंडा होने के बाद चटनी, आचार या सिरके के साथ इसे सर्व करें।
आप चाहें तो सर्व करने से पहले इसे तेल में फ्राई करके भी सर्व कर सकते हैं।
एक कड़ाही में एक चम्मच तेल, एक चम्मच सरसों के दाने, जीरा, एक से दो हरी मिर्च बारीक कटी हुई, छोटे टुकड़ों में कटे हुए फरे, चुटकिभर हल्दी, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च और आधा चम्मच नमक डालकर फ्राई कर लें।
फिर गरमा-गर्म सर्व कर लें।


Related Posts
Healthy Food

बाजरे की खिचड़ी

बाजरे की खिचड़ी बनाने की सामग्री- 
1 1/2 कप बाजरा
1 प्याज
2 हरी मिर्च
1 छोटा चम्मच जीरा
2 लौंग
1/2 छोटा चम्मच हल्दी
1 डंठल करी पत्ता
2 आलू
1 टमाटर
2 बड़े चम्मच घी
आवश्यकता अनुसार नमक
2 डैश हींग
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
2 तेज पत्ता

Italian Food

व्हाइट सॉस पास्ता

व्हाइट सॉस पास्ता रेसिपी एक बहुत ही मलाईदार और स्वादिष्ट रेसिपी है। इसे झटपट बनाकर गरमागरम परोसें। बच्चों और बड़ों को यह बहुत पसंद आएगा।

Non-Vej

जानिए कैसे बनाया जाता है मिक्स्ड आमलेट

बरसात के दिनों में लोग तली हुई चीजें और गर्म चीजें खाना ज्यादा पसंद करते हैं। चाय-कॉफी की पकौड़ी आदि चीजें।

Rice

रेस्टोरेंट स्टाइल पालक बिरयानी

पालक बिरयानी बनाने के लिए सामग्री-
2 कप बासमती चावल
1/2 छोटा चम्मच लहसुन का पेस्ट
2 बड़े चम्मच घी
2 दालचीनी स्टिक
2 काली इलायची
2 तेज पत्ता
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच हल्दी
1 चम्मच सौंफ के बीज
2 चुटकी हींग
आवश्यकता अनुसार पुदीने के पत्ते
1/2 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
आवश्यकता अनुसार पानी
आवश्यकता अनुसार नमक
4 हरी इलायची
4 लौंग लहसुन
2 चुटकी जावित्री
1 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1 गुच्छा पालक
1/2 मुट्ठी हरा धनिया

Snacks

आलू से बना चटपटा नास्ता

चीज़ बॉल के लिए सामग्री:-

आलू: 2
धनिया पत्ता: 1/2 कप
 दरदरा सूखा मिर्च (चिली फ्लेक्स): 1 चम्मच
नमक: 1/2 चम्मच
काली मिर्च पाउडर: 1/2 चम्मच
अदरक लहसुन पेस्ट: 1 चम्मच
चीज़ बारीक़: 1/2 कप (आप उसी चीज़ को बारीक़ भी कर सकते हाउ और उसी में से छोटा छोटा टुकड़ा काट सकते है )
चीज़ (टुकड़ा): 5-6
मैदा: 3 चम्मच
ब्रेड छुड़ा: 1/2 चम्मच
तेल: तलने के लिए

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.