Vegetable

कुट्टू के समोसे

घर पर कुट्टू के आटे से बनाएँ समोसे

नवरात्रि के व्रत में फल बनाने के लिए कुट्टू के आटे से बनी कई चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। आपने आज तक कई बार कुट्टू के आटे से बनी पूरियां-पकौड़े तो कई बार खाए होंगे, लेकिन इस नवरात्रि को रूटीन से हटकर ट्राई करें और कुट्टू के आटे से बने गर्मागर्म तीखे कुट्टू समोसे ट्राई करें। ये समोसे न सिर्फ स्वाद में अच्छे होते हैं, बल्कि व्रत रखने वाले का एनर्जी लेवल भी हाई रखते हैं। तो देर किस बात की आइए जानते हैं कैसे बनते हैं ये स्वादिष्ट कुट्टू के आटे के समोसे।

कुट्टू समोसा बनाने के लिए सामग्री:-
  • 1/2 कप कुट्टू का आटा
  • 1/2 कप सिंघाड़े का आटा
  • सेंधा नमक 
  • पानी जरूरत अनुसार
  • 4-5 मीडियम साइज के आलू
  • थोड़े से काजू, किशमिश
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1 छोटा चम्मच ताली मिर्च
  • आटा गूंथने के लिए जरूरत अनुसार घी
  • 1/2 चम्मच नींबू का रस
  • 3-4 हरी मिर्च
  • तलने के लिए मूंगफली का तेल

कुट्टू के समोसे बनाने की विधि:-
कुट्टू समोसा बनाने के लिए सबसे पहले कुट्टू का आटा और सिंघाड़े का आटा घी में मिलाकर अच्छे से मैश कर लें। इसके बाद इसमें पानी डालकर हल्का सख्त आटा गूंथ लें। अब इस आटे को कुछ देर के लिए अलग रख दें। अब आलू उबाल कर मैश कर लें। एक पैन में थोड़ा घी लें और उसमें जीरा डालें।

जीरा भुन जाने पर इसमें काजू, किशमिश आदि डाल दीजिए और फिर जब ये गोल्डन ब्राउन हो जाएं तो इसमें आलू और सेंधा नमक डाल दीजिए। गैस बंद कर दें और इसमें नींबू का रस मिलाएं। अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर गोल बेल लें और फिर बीच में से काट कर सामान्य समोसे की तरह तिकोने आकार में मोड़ कर भर दें। अब समोसे को गरम तेल में फ्राई करके फ्रूट चटनी के साथ सर्व करें।


Related Posts
Snacks

मसाला वड़ा

सामग्री-
1 कप चना दाल
1/2 चम्मच जीरा
1/2 सौंफ
2 सूखी लाल मिर्च
1 दालचीनी
1 बारीक प्याज
5-6 पुदीना पत्ते
5-6 करी पत्ता
2 हरी मिर्च
1 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
नमक स्वादानुसार
तलने के लिए तेल

Healthy Drinks

नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्माण्डा को लगाएं पनीर मालपुआ का भोग,नोट करें रेसिपी

पनीर मालपुआ बनाने के लिए जरूरी सामग्री-
-100 ग्राम पनीर, कद्दूकस
-100 ग्राम खोया , कद्दूकस
-50 ग्राम अरारोट
-120 मिली. दूध
-¼ टी स्पून इलायची पाउडर
-तलने के लिए घी
-1 कप चीनी
-120 मिली. पानी
-1/8 टी स्पून केसर
-बादाम , टुकड़ों में कटा हुआ

Vegetable

गार्लिक ब्रेड रोल रेसिपी

घर पर बनायें बाजार जैसी गार्लिक ब्रेड रोल्स रेसिपी

Sweet

बालूशाही बनाने का सबसे आसान तरीका

ये है बालूशाही बनाने का तरीका, जिसे आप सुबह चाय के साथ भी ले सकते हैं। 

Snacks

सिंघाड़े के आटे के पकौड़े

सिंघाड़े के आटे के पकौड़े

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.