Snacks

मसाला वड़ा

सामग्री-
1 कप चना दाल
1/2 चम्मच जीरा
1/2 सौंफ
2 सूखी लाल मिर्च
1 दालचीनी
1 बारीक प्याज
5-6 पुदीना पत्ते
5-6 करी पत्ता
2 हरी मिर्च
1 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
नमक स्वादानुसार
तलने के लिए तेल

बनाने का तरीका-
सबसे पहले 1 कप चना दाल को अच्छी तरह धोकर कम से कम 20 मिनट के लिए भिगोकर रखें। इसके बाद सारा पानी निकालकर उसे 30 मिनट के लिए अलग रख दें। 
अब ब्लेंडर में जीरा, सौंफ, सूखी लाल मिर्च, दालचीनी डालकर दरदरा पीस कर लें। 

अलग रखी दाल में से 2 चम्मच दाल निकालकर अलग रखें और बाकी को ब्लेंडर में डालें। फिर इसमें नमक डालकर इसे भी पीस लें। ध्यान रखें कि आप इसे बहुत ज्यादा न पीस लें। इसका सही टेक्सचर तभी आएगा जब यह दरदरा पीसी जाएगी।

इसके बाद इसमें 2 चम्मच अलग रखी दाल भी मिला लें। अब इसमें बारीक कटा प्याज, बारीक कटा पुदीना और करी पत्ता, बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट और आखिर में तैयार मसाला डालें। इसमें 1 चम्मच कॉर्न फ्लोर डालें और सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके बाइंड कर लें। 

 इसे अपने पसंद के हिसाब से आकार में बनाएं और 10 मिनट के लिए अलग रखें। 
अब एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और उसमें यह तैयार वड़ा डालकर सुनहरा भूरा होने तक फ्राई कर लें।
आपका मसाला वड़ा तैयार है, हरी चटनी के साथ इसे सर्व करें। 


Related Posts
Rotee Paraatha

पूरन पोली रेसिपी

गुड़ी पड़वा पर महाराष्ट्रा स्टाईल में बनाएं पूरन पोली की रेसिपी

Vegetable

आलू-शिमला मिर्च करी रेसिपी

रात के खाने में बनाएं आलू-शिमला मिर्च की सब्जी, सुबह के नाश्ते में भी चलेगी ये सब्जी

Vegetable

केला चॉप्स मसाला

केला मसाला बनाने की सामग्री- 
500 ग्राम हरे कच्चे केले
2 टुकड़े अखरोट
1/2 इंच कद्दूकस किया हुआ अदरक
1 बड़ा चम्मच खसखस
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 तेज पत्ता
1 सितारा सौंफ
2 बड़े चम्मच वनस्पति तेल
1 बड़ा चम्मच कुटे हुए काजू
1 नंबर कटा हुआ प्याज
5 लौंग लहसुन
1/2 बड़ा चम्मच हल्दी
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
2 हरी इलायची
2 बड़े चम्मच दही (दही)
आवश्यकता अनुसार नमक 

Rotee Paraatha

चिल्का रोटी पकाने की विधि

झारखंड की मशहूर चिल्का रोटी के स्वाद का आनंद लें

Healthy Food

ओट्स चीला

ओट्स चीला बनाने के लिए जरूरी सामग्री-
-2 चम्मच बेसन
-2 कप ओट्स
-2 चम्मच तेल
-2 कटी हुई हरी मिर्च
-2 कटी हुई प्याज
-2 शिमला मिर्च
-1 गाजर
-2 टमाटर
-1 चम्मच जीरा
-थोड़ा सा अदरक
-1/2 चम्मच हल्दी
-1 चम्मच मिर्च
-हरा धनिया कटा हुआ
-नमक (स्वादानुसार)
-हरी चटनी या रेड सॉस

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.