Sweet

गुलकंद शेक रेसिपी

गर्मियों में खुद को ठंडा रखने के लिए तुरंत बनाएँ गुलकंद शेक

गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोग शरीर में ठंडक बनाए रखने के लिए कभी नींबू पानी तो कभी मैंगो शेक का सहारा लेते हैं। लेकिन इस गर्मी में रूटीन से थोड़ा हटकर गुलकंद शेक ट्राई करें। यह शेक न सिर्फ गर्मियों में शरीर को ठंडा रखता है बल्कि काफी हेल्दी भी होता है। तो देर किस बात की आइए जानते हैं कैसे बनता है गुलकंद शेक।

गुलकंद शेक बनाने के लिए सामग्री:-
  • पान के पत्ते- 10
  • गुलकंद- 4 टेबलस्पून
  • शहद- 2 टेबलस्पून
  • ठंडा दूध- 4 कप
  • बादाम- 7-8
  • पिस्ता- 7-8
  • आइस क्यूब्स- 1/2 कप

गुलकंद शेक कैसे बनाते हैं:-
गुलकंद शेक बनाने के लिए सबसे पहले पान के डंठल को तोड़कर अच्छी तरह से धोकर मिक्सर में डाल कर पेस्ट बना कर एक बाउल में रख लें। - इसके बाद बादाम और पिस्ते को बारीक काट कर एक बाउल में रख लें।

अब पान के पत्तों का पेस्ट लें और उसमें 4 कप ठंडा दूध डालकर अच्छी तरह मिला लें। इस दूध में गुलकंद, शहद और बारीक कटे बादाम और पिस्ता डालकर अच्छी तरह मिला लें। गुलकंद शेक परोसते समय इसमें बर्फ के टुकड़े भी डाल सकते हैं।


Related Posts
Cooking Tips

कैसे बनाएँ बेकरी जैसा काजू पिस्ता बिस्किट

घर में बच्चे होते हैं या आप भी शाम को चाय के साथ कुछ बिस्किट चाहिए तो ये है आपके लिए पिस्ता बिस्किट रैसिपी 

Healthy Drinks

गर्मियों में पिएं पुदीना-नींबू शरबत, दिनभर बनी रहेगी ताज़गी

पुदीना और नींबू से बना शरबत सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

Vegetable

मंचूरियन रेसिपी | वेज मंचूरियन

वेज मंचूरियन ग्रेवी बनाने की विधि

आइए चरण 1 से शुरू करें

- वेजिटेबल बॉल्स बनाना

1. एक कटोरी में बारीक कटी या कद्दूकस की हुई सब्जियां लें। इसके लिए आपको ½ कप बारीक कटी हुई लाल पत्ता गोभी, ½ कप कद्दूकस की हुई गाजर, कप बारीक कटी शिमला मिर्च (हरी शिमला मिर्च), कप बारीक कटी हुई फ्रेंच बीन्स और कप बारीक कटी हरी प्याज चाहिए। आप लाल या बैंगनी गोभी के बजाय नियमित हरी गोभी भी डाल सकते हैं।

2. फिर सूखी सामग्री - 2 बड़े चम्मच कॉर्न स्टार्च, 2 बड़े चम्मच मैदा, ½ छोटा चम्मच काली मिर्च और ½ छोटा चम्मच नमक डालें या आवश्यकतानुसार डालें।

3. पूरे मिश्रण को एक साथ मिलाएं और इकट्ठा करें। फिर एक तरह से मिलाएं और गूंद लें ताकि सब्जियां पानी छोड़ दें और आपको आटे जैसा मिश्रण मिल जाए। लेकिन इस तरह रोटी या रोटी का आटा न गूंदें। ग्लूटेन स्ट्रैंड बन सकते हैं जो तली हुई वेजी बॉल्स में घनी चबाने वाली बनावट देंगे। तो बस बहुत अच्छी तरह से मिलाएं और दबाएं ताकि सब्जियां अपना रस छोड़ दें।

4. फिर मिश्रण का एक छोटा सा हिस्सा अपने हाथों में लें।

5. इसे अपनी हथेली में दबाकर बेल लें और गोल वेजी बॉल बना लें.

6. इसी तरह सारे वेजी बॉल्स बनाकर एक तरफ रख दें। वेजिटेबल बॉल्स बनाते समय आप हथेलियों पर थोड़ा सा तेल लगा सकते हैं.
स्टेप 2 - वेजिटेबल बॉल्स तलना

Non-Vej

हैदराबादी चिकन करी

हैदराबादी चिकन करी बनाने की आसान रेसिपी

Vegetable

मलाई पनीर रेसिपी

खाने का स्वाद बढ़ा देगा मलाई पनीर, ऐसे बनाएं आसान तरीका

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.