Sweet

हलवाई जैसे मोतीचूर के लड्डू

घर पर ही बनाएं मोतीचूर के लड्डू

मथुरा में लड्डू होली ही नहीं, फूलों की होली, लट्ठमार होली और रंगवाली होली सभी बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है। ऐसे में अगर आप भी कान्हा के साथ होली मनाने के लिए घर पर मोतीचूर के लड्डू बनाना चाहते हैं तो अपनाएं ये टिप्स।

मोतीचूर के लड्डू बनाने के लिए सामग्री:-
  • 2 किलो बेसन
  • 2 किलो देसी घी
  • पानी जरूरत अनुसार 
  • बारीक कटा पिस्ता

चाशनी के लिए:-
  • 2 किलो चीनी
  • 2 ग्राम पीला रंग
  • 20 ग्राम इलायची पाउडर
  • 50 ग्राम मगज
  • 100 ग्राम दूध 
  • पानी जरूरत अनुसार

मोतीचूर के लड्डू बनाने की विधि:-
मोतीचूर के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में बेसन और पानी मिलाकर उसका घोल अच्छी तरह तैयार कर लें। - इसके बाद एक पैन में धीमी आंच पर घी गर्म करें, तैयार घोल को छलनी से छान लें और मोतीचूर या बूंदी बना लें और गैस बंद कर दें। एक दूसरे पैन में पानी, चीनी और दूध को धीमी आंच पर उबालने के लिए रख दें।

जैसे ही पहला उबाल आए इसमें पीला रंग और इलायची पाउडर डाल दें। अब इसमें तैयार मोतीचूर या बूंदी डालकर उबाल लें। दो उबाल आने के बाद गैस बंद कर दें और मिश्रण को दो से तीन मिनट के लिए छोड़ दें। अब इसे तवे से निकाल लें और मगज डालकर ठंडा होने के लिए रख दें। अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे लड्डू बना लें। आपका स्वादिष्ट मोतीचूर लड्डू तैयार है। पिस्ते से सजाकर लड्डू परोसें।


Related Posts
Healthy Drinks

गर्मियों में पिएं पुदीना-नींबू शरबत, दिनभर बनी रहेगी ताज़गी

पुदीना और नींबू से बना शरबत सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

Sweet

एप्पल कस्टर्ड

एप्पल कस्टर्ड बनाने की सामग्री- 
1 सेब
1/4 कप कस्टर्ड पाउडर
1/2 लीटर दूध
1/4 कप चीनी

Snacks

सिंघाड़े के आटे के पकौड़े

सिंघाड़े के आटे के पकौड़े

Chinese Food

वीकेंड को बनाएं टेस्टी चिली मोमोज रेसिपी के साथ, बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

चिली मोमोज बनाने के लिए सामग्री-
-मैदा- 2 कप
-तेल- 1 चम्मच
-नमक स्वाद अनुसार 
-प्याज- 1 कप
-गाजर- 1 कप
-बीन्स- 1/2 कप
-लहसुन- 2 चम्मच
-अदरक- 2 चम्मच
-गोभी- 1 कप
-शिमला मिर्च- 2 चम्मच
-नमक- स्वाद अनुसार
-मिर्च-1 चम्मच
-अदरक- 2 चम्मच
-प्याज- 2 पीस (चार भाग में कटा हुआ )
-शिमला मिर्च- 2 पीस
-मिर्च पेस्ट- 2 चम्मच
-टमाटर की चटनी- 2 चम्मच
-सोया सॉस- 1 चम्मच

Vegetable

स्वीट कॉर्न चिकन सूप रेसिपी

नॉनवेज वालो के लिए है ये चिकन सूप रेसिपी 

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.