Vegetable

एवोकाडो टोस्ट रेसिपी

स्वस्थ एवोकैडो सैंडविच के साथ दिन की शुरुआत करें।

एवोकैडो टोस्ट एक स्वस्थ नाश्ता है। एवोकाडो के फायदे तो हम सभी जानते हैं। दिन में किसी भी तरह से इसका सेवन करना शरीर के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। अगर दिन की शुरुआत एवोकाडो से बने टोस्ट से की जाए तो यह सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद होता है। यह रेसिपी स्वाद के साथ-साथ पौष्टिकता से भरपूर है। बच्चों को भी इसका टेस्ट बहुत पसंद आता है। अगर नाश्ता बनाने के लिए ज्यादा समय नहीं है तो एवोकाडो टोस्ट तैयार किया जा सकता है क्योंकि यह कम समय में तैयार हो जाता है। आज हम आपको नाश्ते के लिए एवोकाडो टोस्ट बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसकी मदद से आप इस हेल्दी फूड डिश को आसानी से तैयार कर सकते हैं।

एवोकाडो टोस्ट बनाने के लिए सामग्री:–
  • एवोकाडो मिश्रण के लिए:–
  • एवोकाडो पका हुआ–2
  • प्याज कटा2 टेबलस्पून
  • लहसुन कटा–3 कलियां
  • काली मिर्च–1/2 टी स्पून
  • हरा धनिया कटा–2 टेबलस्पून
  • नींबू रस–1 टी स्पून
  • नमक–स्वादानुसार

टोस्ट के लिए:–
  • ब्रेड स्लाइस–4
  • मक्खन–2 टी स्पून
  • मिक्स्ड हर्ब्स–1 टी स्पून
  • चिली प्लेक्स–1 टी स्पून

एवोकाडो टोस्ट बनाने की विधि:–
एवोकाडो टोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले एवोकाडो को एक बड़े बाउल में लें और उसे अच्छे से मैश कर लें। अब इसमें कटा हुआ लहसुन, कटा हुआ प्याज, काली मिर्च डालकर सभी को अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण में नींबू का रस और धनिया मिलाएं। एक बार फिर से सभी चीजों को अच्छे से मिला लें। ध्यान रखें कि सभी सामग्री अच्छी तरह से मिलनी चाहिए। इस तरह एवोकाडो का मिश्रण तैयार है। अब ब्रेड स्लाइस लें और दोनों तरफ मक्खन लगाएं।

अब एक नॉनस्टिक पैन/तवा को मध्यम आंच पर गरम करने के लिए रख दें। तवा गरम होने पर उसमें ब्रेड के टुकड़े डाल कर अच्छी तरह से दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लीजिए। जब ब्रेड स्लाइस अच्छी तरह से फ्राई हो जाएं, तो उन्हें तवे से उतार लें और उन्हें त्रिकोण या अपने पसंदीदा आकार में काट लें। अब इन ब्रेड स्लाइस में एवोकाडो के मिश्रण को अच्छी तरह फैला दें। इसके साथ ही स्लाइस पर मिक्स हर्ब्स और चिली फ्लेक्स छिड़कें। इसी तरह सारे टोस्ट एक-एक करके तैयार कर लें। आपका सुबह का हेल्दी नाश्ता तैयार है।


Related Posts
Sweet

मां ब्रह्मचारिणी को लगाएं पंचामृत का भोग, नोट करें रेसिपी

पंचामृत बनाने के लिए सामग्री- 
-गाय का दूध- 1 गिलास 
-गाय का दही- 1 गिलास 
-गाय का घी- 1 चम्मच
-शहद- 3 चम्मच
-मिश्री अथवा शक्कर- स्वादानुसार
-कटे हुए तुलसी के पत्ते- 10
-कटे हुए मखाने- ड्राई फ्रूट्स - 20

Non-Vej

सिंधी मटन फ्राई रेसिपी

इस बार मेहमानों को सिंधी मटन फ्राई खिलाएं

Vegetable

वेज मोमोज रेसिपी

मूल रूप से, यह गोभी, गाजर और हरी प्याज की स्टफिंग के साथ उबले हुए सादे आटे पर आधारित पकौड़ी है। यह भारत में एक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड बन गया है और आमतौर पर इसे लाल रंग की मसालेदार और पानी वाली मोमोज चटनी के साथ परोसा जाता है।


                                                        वेज मोमोज कैसे बनाते हैं

Snacks

आलू चाट

आज हम आलू चाट को क्रिस्पी आलू चाट और हरी धनिया और मीठी चटनी के साथ बनाते हैं।

Sweet

बूंदी के लड्डू

बूंदी के लड्डू

1. सबसे पहले एक बाउल में 1.5 कप बेसन और 2 चुटकी पिसा हुआ केसर या केसर पाउडर डालें।

2. 1 कप + 1 बड़ा चम्मच पानी डालें और बिना किसी गांठ के चिकना घोल बनाने के लिए फेंटें।

3. बैटर को टेस्ट करने के लिए: तार वाले व्हिस्क या चम्मच के हैंडल को टैप करें जिसमें थोड़ा सा बैटर गर्म तेल में हो।

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.