Vegetable

मसाला आलू रेसिपी

रात के खाने में बनाएं आलू मसाला, बढ़ जाएगा खाने का स्वाद

आलू की सब्जी कई तरह से बनाई जा सकती है। मसाला आलू इसकी एक प्रसिद्ध किस्म है। आलू को वैसे भी सब्जियों का राजा माना जाता है। इसका एक अच्छा कारण भी है क्योंकि अधिकांश खाद्य पदार्थ आलू के बिना अधूरे हैं। अगर आप भी अलग-अलग तरह की आलू की सब्जी पसंद करते हैं, साथ ही मसालेदार खाने के भी आदी हैं तो आज हम आपको आलू मसाला बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। मसाला आलू का स्वाद तो लाजवाब होता ही है, साथ ही इसे बनाना भी बेहद आसान है। आप हमारी दी हुई रेसिपी को फॉलो करके घर पर ही स्वादिष्ट मसाला आलू बना सकते हैं।

मसाला आलू बनाने के लिए सामग्री:–
  • आलू – 7-8
  • जीरा – 1 टी स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
  • धनिया पाउडर – 2 टी स्पून
  • अमचूर – 1 टी स्पून
  • हल्दी पाउडर – 3/4 टी स्पून
  • हरा धनिया कटा – 1 टेबलस्पून
  • तेल
  • नमक – स्वादानुसार

मसाला आलू बनाने की विधि:–
मसाला आलू बनाने के लिए सबसे पहले आलू को अच्छे से धो कर छील ले। इसके बाद आलू के चारों ओर छेद कर लें। इसके लिए आप चम्मच कांटे या टूथपिक की मदद ले सकते हैं। अब एक बर्तन में नमक का पानी लें और उसमें आलू को डूबा कर रख दें। आलू को कम से कम 20 मिनट के लिए पानी में डूबा कर रखें ताकि नमक आलू में अच्छे से समा जाए। अब एक कड़ाही लें और उसे मध्यम आंच पर गर्म होने के लिए रख दें। उसमे थोडा सा तेल डाल दीजिये। तेल गरम होने पर इसमें जीरा डालें और उन्हें तड़कने दें। जीरा चटकते ही हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और अमचूर डाल कर कलछी की सहायता से सभी को मिला दीजिये।

इसके साथ ही इसमें थोड़ा सा पानी भी मिला लें। मसाले को कलछी की सहायता से चलाते रहें ताकि मसाले जले नहीं। जब मसाले तेल छोड़ने लगे तब आलू को नमक के पानी से निकाल कर मसाले में डाल दीजिये। अब इसे कम से कम 5 मिनट तक भूनें। - अब सब्जी में पानी और स्वादानुसार थोड़ा सा नमक डालकर पकने दें। इसे फिर से लगभग 5 मिनट तक पकाएं। ध्यान रहे कि आलू को नरम होने तक पकाना है। इसके बाद गैस की आंच बंद कर दें। आपका स्वादिष्ट मसाला आलू करी तैयार है। परोसने से पहले हरे धनिये से सजाकर रोटी या परांठे के साथ परोसें।


Related Posts
Rotee Paraatha

दिल्ली के खास पनीर वाले भटूरे

पनीर स्टफ्ड भटूरे, भटूरे के टेस्ट में पनीर की स्टफिंग की बात ही कुछ ओर है भटूरे में पनीर की स्टफिंग का टेस्ट बहुत ही अच्छा लगता है आप एक बार इस रेसिपी को ट्राई कीजिये ये बड़े और बच्चो को काफी पसंद आती है। 

Vegetable

सोया कटलेट रेसिपी

नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोया कटलेट, स्वाद और सेहत से भरपूर

Sweet

घर पर आम पापड़ कैसे बनाते हैं

आम पापड़ बनाना होता है बहुत ही आसान 

Healthy Drinks

नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्माण्डा को लगाएं पनीर मालपुआ का भोग,नोट करें रेसिपी

पनीर मालपुआ बनाने के लिए जरूरी सामग्री-
-100 ग्राम पनीर, कद्दूकस
-100 ग्राम खोया , कद्दूकस
-50 ग्राम अरारोट
-120 मिली. दूध
-¼ टी स्पून इलायची पाउडर
-तलने के लिए घी
-1 कप चीनी
-120 मिली. पानी
-1/8 टी स्पून केसर
-बादाम , टुकड़ों में कटा हुआ

Vegetable

भरवां शिमला मिर्च रेसिपी

भरवां शिमला मिर्च बनाने का बहुत ही सरल तरीका

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.