नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोया कटलेट, स्वाद और सेहत से भरपूर
सोया कटलेट नाश्ते के लिए एक उत्तम व्यंजन है। हर कोई चाहता है कि उसके दिन की शुरुआत हेल्दी खाने से हो, अगर उसमें स्वाद का रंग है तो क्या कहें। सोया कटलेट नाश्ते के तौर पर इन दोनों मानकों को पूरा करता है। सोया हमारे शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करता है। ऐसे में आप चाहें तो सोया कटलेट को नाश्ते में या शाम की चाय के लिए नाश्ते के तौर पर बना सकते हैं. यह कम समय में बनने वाली एक सरल और झटपट बनने वाली रेसिपी है।
सोया कटलेट बनाने के लिए सामग्री:-सोया बड़ी का चूरा – 2 कपआलू उबले हुए – 4ब्रेड का चूरा – 1 कपप्याज बारीक कटा – 1 कपबेसन – 3 टेबलस्पूनअदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टी स्पूनहरी मिर्च बारीक कटी – 4काली मिर्च पाउडर – 1 टी स्पूनहल्दी – 1 टी स्पूनहरा धनिया कटा – 2 टेबलस्पूननमक – स्वादानुसारतेल
सोया कटलेट बनाने की विधि:-सोया कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले सोयाबीन लें और इसे 10 मिनट के लिए गर्म पानी में भिगो दें। तय समय के बाद बड़ी को निकाल कर दोनों हथेलियों से अच्छी तरह दबा कर सारा पानी निकाल दीजिये. - अब मिक्सर में प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च और हरा धनियां सोडा के साथ डालकर दरदरा पीस लें. अब इस पिसे हुए मिश्रण में बेसन मिलाएं। - इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
इस मिश्रण में ब्रेड पावडर और उबले आलू डालकर अच्छी तरह मिला लें और सारे मिश्रण को अच्छी तरह मिला लें। अब इस मिश्रण से कटलेट तैयार कर लें. इसके बाद कड़ाही में तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म होने के लिए रख दें. तेल गरम होने पर कटलेट डाल कर तल लें. कटलेट को सुनहरा होने तक तलें। इसके बाद इसे एक प्लेट में निकाल लें। इसी तरह सारे कटलेट फ्राई कर लें. नाश्ते के लिए आपके स्वादिष्ट सोया कटलेट तैयार हैं. इन्हें चटनी, टमॅटो कैचप या दही के साथ परोसिये और खाइये.
सामग्री
एक शाही हैदराबादी लैम्ब डिश, लज़ीज़ लैम्ब हांडी मिश्रित मसालों, क्रीम, टमाटर, प्याज, घी और मिर्च के साथ तैयार की गई बेहद समृद्ध और स्वादिष्ट है। यहाँ मज़ा इस रेसिपी को हांडी में बनाने का है, जो निश्चित रूप से धीमी गति से पकाने के साथ अतिरिक्त स्वाद जोड़ता है।
हल्के मसालों और सोया ग्रेन्यूल्स से बने पराठे स्वादिष्ट होने के साथ-साथ प्रोटीन से भरपूर होते हैं। उन्हें चटनी या सॉस के साथ बेबी टिफ़िन में भी रखा जा सकता है।
आलू और मसाले को बाहर से बहुत कुरकुरी परत में भरकर बनाया गया आलू समोसा किसे पसंद नहीं है? आलू से भरे समोसे बनाना, सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड में से एक है, यह बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है। आज शाम की चाय के साथ उन्हें बनाने की कोशिश करें।
खांडवी रेसिपी बनाने का तरीका
दाल बाटी और चूरमा
Easy Recipe to make Sushi
How to turn over-ripe berries into a brilliant little cake
कैसे बनाएँ बेकरी जैसा काजू पिस्ता बिस्किट
Sign up for free and be the first to get notified about new posts.