Chinese Food

चाइनीज भेल

चाइनीज भेल स्ट्रीट फूड में शामिल है - उबले हुए, तले हुए नूडल्स और तली हुई सब्जियों से तैयार, आपको भेल के अलग और सुखद स्वाद से परिचित कराते हैं।

आवश्यक सामग्री

उबले हुए नूडल्स - 100 ग्राम
गाजर -1 (बारीक कटा हुआ)
शिमला मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
गोभी - 1 कप (बारीक कटा हुआ)
टमाटर सॉस - 2 बड़े चम्मच
तेल - 1 बड़ा चम्मच
धनिया - 2 बड़ा चम्मच (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
चाट मसाला - 1/2 छोटा चम्मच
नमक - 1/2 चम्मच
तलने के लिए तेल

विधि

पानी में नूडल्स को आसानी से डूबाने के लिए एक बर्तन में पर्याप्त पानी गरम करें। पानी में ½ नमक और 1-2 टीस्पून तेल डालें। पानी में उबाल आने के बाद, नूडल्स को उबलते पानी में डालें और फिर से उबालने के बाद, नूडल्स को 9-10 मिनट के लिए नरम होने तक उबालें। उबले हुए नूडल्स से अतिरिक्त पानी निकालें और इसे ठंडे पानी से धो लें। उबले हुए नूडल्स अलग करें और उन्हें ठंडा होने दें।कढ़ाही में तेल डालकर गरम करने रखिए. नूडल्स तलने के लिए एकदम अच्छा गरम तेल होना चाहिए और आग भी तेज ही रखें. गरम तेल में थोड़े थोड़े नूडल्स को डालकर इन्हें तल लीजिए. 

नूडल्स के हल्के से गोल्डन ब्राउन हो जाने पर और अच्छे से सिक जाने पर इन्हें प्लेट में निकाल लीजिए और बाकी बचे नूडल्स भी इसी तरह तलकर तैयार कर लीजिए.भेल बनाने के लिए, एक पैन में 1 टेबल स्पून तेल गरम करें। तेल गरम होने पर कटी हुई हरी मिर्च डालें। मिर्च के हल्का सा भुन जाने के बाद, इसमें बारीक कटी हुई गाजर, शिमला मिर्च और पत्तागोभी डालकर 1 मिनट तक तेज़ आंच पर भूनें जब तक कि यह थोड़ा क्रंची न हो जाए। सब्जी में 1/2 चम्मच नमक डालें और मिलाएँ।

सब्जी के फ्राय जाने के बाद, चाट मसाला और टोमैटो सॉस डालें और सारी चीजों को अच्छे से मिक्स होने तक मिलाएँ। मसालेदार सब्जी भी भेल बनाने के लिए तैयार है।भेल बनाने के लिए एक बड़ा कटोरा लें। इसमें तले हुए नूडल्स डालें। फिर, इसमें सब्जियां डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। इसमें थोड़ा सा हरा धनिया भी मिला सकते हैं। सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाने के बाद, भेल तैयार है। नूडल्स भेल को बाहर निकालें और हरे धनिये से सजाएँ। स्वादिष्ट भेल नूडल्स परोसिये और खाइये।


Related Posts
Vegetable

नीर डोसा रेसिपी

स्वादिष्ट और सेहत से भरपूर नीर डोसा नाश्ते के लिए ट्राई करें

Vegetable

भरवां शिमला मिर्च रेसिपी

भरवां शिमला मिर्च बनाने का बहुत ही सरल तरीका

Healthy Drinks

आम की लस्सी

हेल्दी ड्रिंक मैंगो लस्सी, जो इस मौसम में शरीर का तापमान गर्म हवा से तरावट देती है।

Rotee Paraatha

आलू प्याज का पराठा, सभी को पसंद आएगा

नाश्ते में बनाएं आलू प्याज पराठा पकाने की विधि

Sweet

घिया की खीर


घिया की खीर बनाने की सामग्री- 
1/2 किलो लौकी
2 चम्मच घी
2 बड़े चम्मच काजू
2 बड़े चम्मच किशमिश
1 लीटर दूध
2 हरी इलायची
2 बड़े चम्मच बादाम
1/2 कप चीनी

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.