Sweet

रवा केसरी रेसिपी

वसंत पंचमी पर बनाएं स्पेशल रवा केसरी मिठाई में, ये है आसान रेसिपी

रवा केसरी एक दक्षिण भारतीय मिठाई है। उत्तर भारत में जिस तरह सूजी की खीर बनाई जाती है, दक्षिण की रवा केसरी भी लगभग वैसा ही स्वाद देती है. वसंत पंचमी के मौके पर पीली चीजें खाने की परंपरा है, यही वजह है कि इस दिन घरों में पीली मिठाई बनाई जाती है. अगर आप इस बार बसंत पंचमी पर पारंपरिक मिठाइयों के अलावा कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो रवा केसरी आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। रवा केसरी की रेसिपी जितनी आसान है, उसका स्वाद भी उतना ही लाजवाब है. इसे बनाने में मुख्य रूप से सूजी, घी और केसर और चीनी का इस्तेमाल किया जाता है. आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका

रवा केसरी बनाने के लिए सामग्री:-
  • सूजी (रवा) – 1 कप
  • चीनी – 1 कप
  • देसी घी – 5 टेबल स्पून
  • केसर – 1 चुटकी
  • काजू – 10
  • बादाम – 10
  • पिस्ता – 10
  • इलायची पाउडर – 1 टी स्पून

रवा केसरी बनाने की विधि:-
रवा केसरी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन लें और उसमें घी डालकर गैस पर गर्म करें. जब घी गर्म होकर पूरी तरह से पिघल जाए तो इसमें सूजी (रवा) डालकर मध्यम आंच पर भून लें. इसी बीच दूसरे बर्तन में पानी और 1 कप चीनी डालकर मध्यम आंच पर रख दीजिए. अब केसर को थोडा़ सा पीसकर चाशनी में डाल कर अच्छी तरह मिला लें. वहीं सूजी को कलछी की सहायता से सेंकते समय बीच-बीच में चलाते रहें. जब सूजी पक रही हो तब काजू, बादाम और पिस्ते को एक प्याले में निकाल लीजिए और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए. - इसके बाद इन सभी को सूजी में डालकर अच्छी तरह मिला लें. बीच-बीच में चाशनी के बर्तन पर ध्यान देते रहें।

जब चाशनी में उबाल आ जाए तो गैस बंद कर दें. आपको बता दें कि सूजी को अच्छे से पकने में करीब 10 मिनट का समय लगेगा. जब सूजी का रंग हल्का सुनहरा हो जाए तो उसमें तैयार चाशनी डालें। अब सूजी और चाशनी के मिश्रण को कलछी की सहायता से तेजी से चलाएं. ऐसा तब तक करें जब तक कि मिश्रण गाढ़ा न हो जाए और तवे के किनारे छोड़ने लगे। - अब पैन को अच्छे से ढककर गैस बंद कर दें. रवा केसरी को कुछ देर भाप में पकने दें। ऐसे में आपकी स्वादिष्ट रवा केसरी बसंत पंचमी पर आपका मुंह मीठा करने के लिए तैयार है. परोसने से पहले इसे टूटी-फ्रूटी और काजू से भी सजा सकते हैं।


Related Posts
Vegetable

कुंदरू की भुजिया का स्वाद लाजवाब है, इसे इस आसान तरीके से बनाएं

कुंदरू को अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग नामों से भी पुकारा जाता है। 

Vegetable

भरवां करेले की रेसिपी

इस तरीके से बनाएं भरवां करेला रेसिपी

Sweet

बादाम फिरनी रेसिपी

बादाम फिरनी की सामग्री

250 ग्राम बादाम पेस्ट करने के लिए क्रश किया हुआ
50 मिली दूध
1 डैश पिसी हुई इलायची- काली
100 ग्राम पेस्ट बनाने के लिए, भिगोए हुए बासमती चावल
400 ग्राम कंडेंस्ड मिल्क
5 कतरा भिगोया हुआ केसर

बादाम फिरनी कैसे बनाते हैं:

Vegetable

रिकोटा और मिंट फ्रिटर्स रेसिपी

झटपट और बनाने में आसान, ये पकौड़े आसानी से खाने की मेज के पसंदीदा बन जाएंगे।

Rice

तला - भुना चावल

फ्राइड राइस चीन में सुई राजवंश (589-618 सीई) के समय से ही एक रसोई प्रधान रहा है। इस व्यंजन की निरंतर लोकप्रियता और सर्वव्यापीता का प्राथमिक कारण दो चीजों के लिए नीचे आता है: इसकी अनुकूलन क्षमता और यह तथ्य कि लोग लगभग हमेशा बहुत अधिक चावल पकाते हैं।

फ्राइड राइस बचे हुए को कुछ स्वादिष्ट में बदलने का एक त्वरित और स्वादिष्ट तरीका है! हालांकि हम कभी-कभी सोचते हैं कि कुछ सामग्री विशिष्ट हैं (अंडे, लहसुन) केवल एक चीज जो आपको तला हुआ चावल बनाने की आवश्यकता होती है, वह है गर्मी, चावल और तेल। आप जो कुछ भी जोड़ते हैं वह आप पर निर्भर है। हालांकि इससे पहले कि आप एक बैच बनाएं, तले हुए चावल बनाने के लिए हमारे सुझावों को पढ़ें।

तिल का तेल> कोई अन्य तेल।

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.