Vegetable

सर्दियों के मौसम में बनाएं गर्मा-गर्म मंचूरियन

स्ट्रीट स्टाइल मंचूरियन, होगा सीजन का मजा दोगुना

सर्दी के मौसम में बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है। ऐसे में अगर आपका कुछ गर्म खाने का मन हो तो आप मंचूरियन बना सकते हैं. बढ़ती ठंड में गरमा-गरम मंचूरियन का स्वाद ही अलग होता है. भारतीय-चीनी मंचूरियन बनाने की कई रेसिपी हैं। लेकिन आज हम आपको स्ट्रीट स्टाइल मंचूरियन की रेसिपी बता रहे हैं. ऐसे में जानिए मंचूरियन बनाने की रेसिपी

मंचूरियन बनाने की सामग्री:-
मंचूरियन बनाने के लिए आपको चाहिए होगा
  • प्याज
  • शिमला मिर्च
  • गाजर, पत्ता गोभी
  • बीन्स
  • कॉर्नफ्लोर
  • कालीमिर्च पाउडर
  • चिली सॉस
  • सोया सॉस
  • लहसुन
  • अदरक
  • हरी प्याज
  • टमाटर सॉस
  • नमक
  • विनेगर
  • तेल 

मंचूरियन कैसे बनाते है:-
इसे बनाने के लिए सबसे पहले आधी सब्जियों को अच्छी तरह से कद्दूकस कर लें और आधी सब्जियों को बारीक काट लें। फिर कद्दूकस की हुई सब्जियों में कॉर्नफ्लोर डालें। अब इसमें थोड़ा सा नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। फिर इसके छोटे-छोटे गोले बनाकर तेल में हल्का ब्राउन होने तक तल लें। अब एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल गर्म करें और उसमें बारीक कटा हुआ अदरक और लहसुन डालें।

तलने के बाद इसमें बारीक कटा प्याज, शिमला मिर्च, बीन्स, पत्ता गोभी डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब सभी सॉस को मिला लें और थोड़ा पानी डालकर उबाल आने दें। - इसके बाद एक प्याले में थोड़ा सा कॉर्न फ्लोर लें और उसमें थोड़ा पानी डाल दें. अब इस ग्रेवी में मिला लें। अब ग्रेवी थोड़ी गाढ़ी दिखने लगेगी. - अब इसमें काली मिर्च पाउडर और थोड़ा सा नमक मिलाएं. मंचूरियन बॉल्स डालें। हरे प्याज से सजाकर सर्व करें।


Related Posts
Vegetable

सोया मटर पुलाव

पकाने की विधि कहानी

इस पुलाव में सोया नगेट्स मटन या चिकन के लिए एक अच्छा विकल्प है। रायता के साथ परोसा जाने पर पकवान एक संपूर्ण भोजन की अच्छाई और पोषण प्रदान करता है।

Italian Food

व्हाइट सॉस पास्ता

व्हाइट सॉस पास्ता रेसिपी एक बहुत ही मलाईदार और स्वादिष्ट रेसिपी है। इसे झटपट बनाकर गरमागरम परोसें। बच्चों और बड़ों को यह बहुत पसंद आएगा।

Cooking Tips

फ्रूट्स मोदक

ड्राई फ्रूट्स मोदक बनाने के लिए आपको चाहिए-
5 से 6 खजूर 
आधा कप भूने हुए बादाम
आधा कप काजू
आधा कप ड्राई फ्रूट्स 
मेपल सिरप 
मोदक का सांचा
कैसे बनाएं

Sweet

डोडा मिठाई रेसिपी

घर पर बनाएं डोडा मिठाई की इंस्टेंट रेसिपी

Food News

कश्मीर कॉफी का करिश्माई प्रभाव

वैसे भी चाय को भारत का राष्ट्रीय पेय माना जाता है। पिछले कुछ समय से तरह-तरह की चाय का चलन भी तेजी से बढ़ा है। ज्यादातर भारतीय घरों में सर्दियों की सुबह की शुरुआत कड़क चाय से होती है। वहीं सर्दियों के मौसम में चाय पीने के कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। हालांकि, इस समय के आसपास कश्मीरी खावा की मांग भी काफी बढ़ गई है। स्वाद से भरपूर इस कश्मीरी कवाए के कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं।

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.