Non-Vej

चिकन लॉलीपॉप

घर में कोई पार्टी करनी हो तो भी आप इस डिश को खाने में जोड़ सकते है, ये आपकी पार्टी को चार चाँद लगा देगी 

आवश्यक सामग्री
लॉलीपॉप चिकन पीस: 1 KG
मैदा(: 100 ग्राम
कर्ण फ्लोर: 3 चम्मच
अदरक लहसुन पेस्ट: 3 चम्मच
मिर्च पाउडर:2 चम्मच
काली मिर्च पाउडर: आधा चम्मच
अदरक:आधा इंच (बारीक़)
लहसुन: 12-15(बारीक़)
स्प्रिंग अनियन: आधा कप
टोमेटो सॉस: 3 चम्मच
सोया सॉस: 1 चम्मच
ग्रीन चिल्ली सॉस: 2 चम्मच
नमक: स्वाद के अनुशार
तेल

विधि
सबसे पहले चिकन को अच्छे से धो ले और उसमे सारे मसाले मिर्च, धनिया पाउडर,धनिया पाउडर, और अदरख लहसुन पेस्ट डालकर मिला ले | और इसे हमने मिक्स कर लिया है अब इसे 5 मिनट के लिए फ्रिज में रख दे या उसे ढककर उस छोड़ दे |और तब तक हम किसी और कटड़े में मैदा कॉर्नफ्लोर, मिर्च पाउडर और हल्का सा नमक डालकर उसे अच्छे से पेस्ट बना ले

(सारा मिर्च पाउडर एक साथ नहीं डाले हमें बाद में भी इसे डालना है)और यहाँ पे हमारी चिकेन और धोल दोनों तैयार है.फिर चिकेन को उस धोल में डुबो कर निकाले और उसे तेल में फ्राई कर ले |चारो तरफ से फ्राई हो जाये तो उसे तिसु पेपर पे निकल ले |(इसे आप फ्राई करके भी खा सकते है) फिर से गैस पे पत्र रखे और उसमे थोड़ा सा तेल डाले, तेल गरम होने पे उसमे अदरक और लहसुन का बारीक़ डालकर थोड़ी देर भुने |

फिर उसमे टोमेटो सॉस,सोया सॉस, ग्रीन चिल्ली सॉस, हल्का मिर्ची पाउडर और नमक डालकर उसे अच्छे से मिलकर उसे भुने |फिर उसमे फ्राई किये हुए चिकन को डाल कर उसे अच्छे से मिला दे |अब उसमे हरे प्याज को डाल दे और गैस बंद कर दे |अब हम इसे प्लेट में प्याज और निम्बू के साथ इसे सजा देंगे |और चिकन लॉलीपॉप बनकर बिलकुल तैयार है|


Related Posts
Sweet

बेकरी जैसी ब्राउनी

ब्राउनी बनाने की सामग्री- 
4 बड़े चम्मच कटी हुई डार्क चॉकलेट
6 बड़े चम्मच मैदा
6 बड़े चम्मच दूध
2 बड़े चम्मच मक्खन
4 चम्मच पिसी चीनी
1 चुटकी नमक

Non-Vej

फिश फ्राई करने का सबसे आसान तरीका

नॉन वेज वालों के लिए ये है शानदार रैसिपी  

Salad

स्वीट कॉर्न पनीर सलाद

आम के सलाद से थोड़ा अलग, स्वीट कॉर्न चीज़ सलाद पौष्टिक होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी होता है। किसी भी पार्टी या विशेष अवसर पर, आप अपने मेनू में इस अनूठे सलाद को शामिल कर सकते हैं या भूख लगने पर आप इसे ऎसे ही खा सकते हैं।

Italian Food

पिज्जा पोकेट्स

मोज़ेरेला चीज़ और स्वीट कॉर्न के साथ भरवां, पिज्जा पैक बच्चों को बहुत पसंद आता है। वे बच्चों को टिफिन में रख सकते हैं या शाम को हल्की-फुल्की भूख में इसे खा सकते हैं।

Vegetable

लौकी कोफ्ता रेसिपी

लौकी के कोफ्ते खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं, ये लौकी के कोफ्ते आपको जरूर पसंद आएंगे. तो आइए आज बनाते हैं घी के कोफ्ते।

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.