Soup

मिक्स वेजिटेबल सूप

सूप - सूप ऎसी पीने की चीज़ जिसका नाम सुनते ही बॉडी में गर्मी आ जाये तो आज हम बनाना सीखेंगे मिक्स  वेजिटेबल सूप !

बनाने की  सामग्री - 

फूल गोभी - एक कटोरी कतरा हुआ
हरे मटर के दाने - आधा कटोरी
गाजर - 1  बारीक़ बारीक़ क़तर कर 
नीबू - आधा
अदरक - 1  टुकड़ा (बारीक कद्दूकस कर लीजिये या 1 छोटी चम्मच पेस्ट)
चिल्ली सास - 1 बड़ा चम्मच
मक्खन - 2  चम्मच
काली मिर्च - आधी  चम्मच
कार्न फ्लोर - 1  चम्मच
सफेद मिर्च - आधा चम्मच
शिमला मिर्च - 1  बीज निकाल कर, बारीक कतर लीजिये
नमक - स्वादानुसार
हरा धनियां - 1  चम्मच कटा हुआ


विधि 

सब्जिया सभी धो कर, पहले से काट ली गयीं हैं.
कार्न फ्लोर को, 2 बड़े चम्मच पानी में घोल लीजिये

एक  बर्तन में, मक्खन डाल कर गरम कीजिये.  अदरक का पेस्ट, सारी कटी हुई सब्जियां  डाल दीजिये.  सब्जियों को मक्खन में चला कर 2 मिनिट तक धीमी गैस पर भूनिये. उसके बाद सब्जियों ढक कर 2 मिनिट तक धीमी गैस पर पकने दें.

सब्जी में  आधा गिलास  पानी, कार्न फ्लोर का घोल,  सफेद मिर्च, काली मिर्च,चिल्ली सास,  और नमक  डालिये.  सूप को हलकी आँच में 3 -4 . मिनट तक पकाये। इसके बाद गैस बन्द कर दीजिये. सूप में नीबू का रस और हरा धनियां और थोडा मखन  डाल कर मिला दीजिये.

और ये लीजिये आपका मिक्स वेजिटेबल सूप तैयार है.  




Related Posts
Vegetable

मिक्स वेज रेसिपी

सौते प्याज
1. एक कड़ाही या कड़ाही में 3 बड़े चम्मच तेल गरम करें। फिर 1 चम्मच जीरा डालें और उन्हें चटकने दें।

किसी भी तटस्थ तेल का प्रयोग करें। मैं आमतौर पर इस करी को सूरजमुखी के तेल में और कभी-कभी मूंगफली के तेल में बनाती हूँ, जो वैसे तो एक तटस्थ स्वाद वाला तेल नहीं है।

2. जब जीरा चटकने लगे तो उसमें ½ कप कटा हुआ प्याज डालें।

3. अच्छी तरह मिलाएं और प्याज को धीमी से मध्यम आंच पर भूनना शुरू करें।

4. प्याज को हल्का सुनहरा होने तक भूनें।

Snacks

आलू फिंगर्स और बॉल

व्रत के लिए एकदम क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स आलू फिंगर और बॉल्स, उबले हुए आलू, समा के चावल से फटाफट तैयार हो जाए. 

Snacks

कुरकुरे

अचार की तरह ही हमें भी क्रिस्पी के नाम से लुभाया जाता है। कुरकुरे हर दिल एक अद्भुत नाश्ता है और बच्चों का पसंदीदा है। आप चाहें तो इसे घर पर बना सकते हैं और इसे स्टोर करके रख सकते हैं। अगर आपके घर में बच्चे हैं तो आप इसे जरूर आजमाएं।

Raita

मखाने का रायता

मखाने का रायता बनाने के लिए सामग्री-
-दही- 1 कप
-मखाने- 2 कप
-रायता मसाला- 1 टी स्पून
-लाल मिर्च पाउडर- स्वादानुसार
-चाट मसाला- 1/2 टी स्पून
-गरम मसाला- 1/4 टी स्पून
-देसी घी- 1 टी स्पून
-हरा धनिया कटा- 1 टेबलस्पून
-नमक- स्वादानुसार

Rotee Paraatha

बाजार की तरह बनेगी तंदूरी नान,

तंदूरी नान बनाने से पहले जान लें आटा गूंथने के नुस्खे

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.