Rice

पनीर मखनी बिरयानी

पनीर मखनी बिरयानी बनाने के लिए सामग्री-
-250 ग्राम पनीर के पीस (चकोर कटे हुए)
-3 टेबल स्पून घी
-2 टेबल स्पून साबुत मसालें
-1 बड़ी प्याज, बारीक कटा हुआ
-3 चम्मच मक्खन
-2 कप टमाटर प्यूरी
-2-3 हरी मिर्च
-3-4 लहसुन
-1 चम्मच अदरक , छिला हुआ
-1 चम्मच हल्दी पाउडर
-1 चम्मच जीरा-धनिया पाउडर
-1 चम्मच तंदूरी मसाला
-1/2 चम्मच इलायची पाउडर
-1 चम्मच चीनी
-1/4 कप काजू का पेस्ट
-1/2 कप क्रीम
-नमक
-6 कप बासमती चावल , उबला हुआ
-1 कप प्याज, रोस्टेड
-1/2 कप बादाम
-1/2 कप मिंट और धनिया पत्ती

पनीर मखनी बिरयानी बनाने की वि​धि-
पनीर मखनी बिरयानी बनाने के लिए सबसे पहले घी में पनीर के पीस डालकर इसके ऊपर हल्के मसालें छिड़ककर साइड में रख दें। फिर उसी पैन में साबूत मसालें जैसे दालचीनी, लौंग, काली इलायची, हरी इलायची, काली मिर्च और जावित्री डालें।

इसके बाद इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन को डालकर दो मिनट के लिए फ्राई करें। साथ ही इसमें टमाटर की प्यूरी डालकर हल्की आंच पर दस मिनट के लिए पकाएं। पक जाने के बाद इसमें काजू का पेस्ट और क्रीम डालें।

इसके अलावा पनीर मिक्स करें। हल्की आंच पर छह से आठ मिनट के लिए रखकर छोड़ दें।आखिर में एक तेल लगी प्लेट में पनीर और चावल को एक साथ रखें।

 फिर इसके ऊपर भुनी हुई प्याज, नट्स, मिंट और धनिया पत्ती डालकर 25 मिनट के लिए हल्की आंच पर फॉइल पेपर से ढक कर रख दें। गर्मा-गर्म सर्व करें।


Related Posts
Healthy Food

आटे का जीरा बिस्कुट। एगलेस होल व्हीट बिस्कुट। जीरा और अट्टा बिस्कुट

चाय या कॉफी, बिस्कुट के बिना अधूरी लगती है। बच्चे विभिन्न प्रकार के बिस्कुट खाना पसंद करते हैं। इसीलिए आज हम बहुत ही बेहतरीन स्वाद के जीरा बिस्कुट की रेसिपी लेकर आए हैं।

Sweet

सर्दियों में सेहत के लिए कैसे बनाएं लड्डू

अगर आप इस सर्दी में स्वस्थ रहना चाहते हैं तो स्वास्थ्य लाभ पाने के लिए ऐसे बनाएं खास ठंडे लड्डू. यहां जानिए ठंडे लड्डू बनाने का सबसे आसान तरीका - लड्डू रेसिपी विंटर लड्डू रेसिपी सामग्री:

सामग्री - 150 ग्राम बारीक पिसा हुआ सोंठ, 600 ग्राम मोटा आटा, 150 ग्राम बारीक कटा गोंद, 100 ग्राम खसखस। सोंठ के लड्डू

Italian Food

पिज्जा पोकेट्स

मोज़ेरेला चीज़ और स्वीट कॉर्न के साथ भरवां, पिज्जा पैक बच्चों को बहुत पसंद आता है। वे बच्चों को टिफिन में रख सकते हैं या शाम को हल्की-फुल्की भूख में इसे खा सकते हैं।

Daal

ढाबा स्टाइल जैसा दाल तड़का कैसे बनाएँ

अब घर पर बनाएं पंजाब के ढाबे जैसा दाल तड़का

Vegetable

रात के खाने में बनाएं स्वादिष्ट मेथी पालक पनीर

यह खाने में जितनी स्वादिष्ट लगती है, सेहत के लिहाज से भी उतनी ही फायदेमंद है।

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.