Raita

मखाना रायता रेसिपी

गर्मियों में बनाएं मखाना रायता, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी है फायदेमंद

मखाना रायता न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। गर्मी का मौसम शुरू होते ही सभी लोग किसी न किसी रूप में दही को अपने दैनिक आहार में शामिल कर लेते हैं। गर्मी के मौसम में दही शरीर को स्वस्थ रखने में काफी मददगार होता है वहीं मखाने के फायदे कौन नहीं जानता। अगर एक ही रेसिपी में मखाना और दही का मेल मिल जाए तो क्या कहें। आज हम आपको ऐसा ही एक संयोजन मखाना रायता बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। यह रेसिपी बनाने में बहुत आसान है और यह उचित पाचन को बनाए रखने में मदद करती है।

मखाना रायता के लिए सामग्री:-
  • दही – 1 कप
  • मखाने – 2 कप
  • रायता मसाला – 1 टी स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – स्वादानुसार
  • चाट मसाला – 1/2 टी स्पून
  • गरम मसाला – 1/4 टी स्पून
  • देसी घी – 1 टी स्पून
  • हरा धनिया कटा – 1 टेबलस्पून
  • नमक – स्वादानुसार

मखाना रायता बनाने की विधि:-
मखाना रायता बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में घी डालकर मध्यम आंच पर गर्म होने के लिए रख दें। घी के पिघलने पर इसमें मखाना डालकर भून लें। जब मखानों का रंग हल्का सुनहरा हो जाए तो गैस बंद कर दें और मखानों को एक प्लेट में निकाल कर अलग रख लें। मखाने के ठंडा होने पर इन्हें मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लीजिए। अब एक बर्तन लें और उसमें दही डालकर अच्छी तरह से फेंट लें।

जब दही फेट जाए तब इसमें रायता मसाला, चाट मसाला, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक (सेंधा नमक भी इस्तेमाल किया जा सकता है) डाल कर चमचे की सहायता से मिला दीजिये। अब दही के मिश्रण में दरदरा पिसा हुआ मखाना डाल कर मिला दीजिये। अगर रायता बनाने के बाद गाढ़ा लगता है, तो अपनी आवश्यकता के अनुसार पानी डालें। आपका स्वादिष्ट मखाना रायता तैयार है। इसे हरे धनिये की पत्तियों से गार्निश करें।


Related Posts
Vegetable

लौकी मुठिया रेसिपी

लौकी खाने में भी लाजवाब होती है

Pickle

टमाटर का अचार

टमाटर की चटनी, सब्जियाँ, लेट्यूस इत्यादि दिन के समय खाए जाते रहेंगे, लेकिन आपको लंबे समय तक टमाटर का स्वाद लेना है, हर बार काम किए बिना, तो इस टमाटर के अचार को जल्दी से और जब भी आप चाहें फिर निकालें और उसके स्वाद का आनंद लें।

Sweet

मां ब्रह्मचारिणी को लगाएं पंचामृत का भोग, नोट करें रेसिपी

पंचामृत बनाने के लिए सामग्री- 
-गाय का दूध- 1 गिलास 
-गाय का दही- 1 गिलास 
-गाय का घी- 1 चम्मच
-शहद- 3 चम्मच
-मिश्री अथवा शक्कर- स्वादानुसार
-कटे हुए तुलसी के पत्ते- 10
-कटे हुए मखाने- ड्राई फ्रूट्स - 20

Vegetable

गार्लिक पनीर की चटपटी रेसिपी

घर पर ट्राई करें गार्लिक पनीर रेसिपी, इसका स्वाद लाजवाब

Vegetable

सांबर बुट्टी रेसिपी

यह उत्तर कर्नाटक शैली की सांबर बुट्टी रेसिपी है जो चावल, सांबर पाउडर, इमली, नमक, गुड़, प्याज और लहसुन का उपयोग करके तैयार की जाती है। सांबर बुट्टी एक बहुत ही आसान और स्वादिष्ट रेसिपी है। आप इसे नाश्ते में परोस सकते हैं या लंच में पैक कर सकते हैं।

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.