Sweet

मीठा खाने का है तो बनाएं ब्रेड मावा रोल, स्वाद भूल नहीं पाएंगे आप

ब्रेड मावा रोल मीठा खाने के शौकीनों की पसंदीदा मिठाई में से एक है.

वैसे तो ब्रेड का इस्तेमाल कई तरह की खाने की चीजें बनाने में किया जाता है, लेकिन ब्रेड से बने ब्रेड मावा रोल का स्वाद लाजवाब होता है. इस मीठे व्यंजन को ब्रेड चमचम भी कहा जाता है। ज्यादातर लोगों को मीठा खाने का शौक होता है और वे हमेशा कुछ नए मीठे स्वाद की तलाश में रहते हैं। अगर आप भी मिठाई खाने के शौकीन हैं तो आप घर पर ब्रेड मावा रोल बनाने की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. आज हम आपको ब्रेड मावा रोल बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं. इसकी मदद से आप घर पर आसानी से ब्रेड मावा रोल बना पाएंगे. इसे बनाने में मुख्य रूप से ब्रेड, मावा और ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल किया जाता है.

ब्रेड मावा रोल बनाने के लिए सामग्री:-
  • ब्रेड – 4 स्लाइस
  • मावा – 1 कप
  • दूध – 1 कप
  • चीनी बूरा – 1 कप
  • नारियल बूरा – 1/2 कप
  • काजू – 8
  • बादाम – 8
  • पिस्ता – 8
  • इलायची पाउडर – 1 टी स्पून
  • ऑरेंज फूड कलर – 1 चुटकी
  • घी

ब्रेड मावा रोल बनाने की विधि:-
ब्रेड मावा रोल बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन लें और उसमें आधा कप पानी डालकर धीमी आंच पर गर्म होने के लिए रख दें. इसके बाद पानी में 1/2 कप चीनी डाल दीजिए. अब इसकी चाशनी तैयार कर लें। - जैसे ही चाशनी थोड़ी सी चिपक जाए, गैस बंद कर दें. अब ब्रेड लें और उसके किनारों को काट कर अलग रख दें। अब एक और कड़ाही लें और उसे मध्यम आंच पर रखें, उसमें मावा डालकर लगातार चलाते हुए भूनें. मावा के अच्छे से डूब जाने पर इसमें फ़ूड कलर डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये और गैस बंद कर दीजिये. - अब काजू, पिस्ता और बादाम को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें. इस दौरान मावा ठंडा होने पर चीनी, कटे हुए मेवे और इलाइची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें.

अब इस मिश्रण के अंडाकार गोले बना लें। अब दूध लें और उसे एक गहरी साइड वाली प्लेट में निकाल लें। ब्रेड के टुकड़े लें और उन्हें दूध में डुबोकर दोनों हथेलियों से दबा कर अतिरिक्त दूध निचोड़ लें। - अब इस ब्रेड के बीच में मावा से तैयार बॉल्स को भरकर ब्रेड को चारों ओर से पलट कर रोल कर लें. इसी तरह सभी ब्रेड स्लाइस के रोल तैयार कर लें। - अब एक कड़ाही में घी डालकर मध्यम आंच पर गर्म होने के लिए रख दें. घी के गर्म होने पर इसमें मावा रोल डालकर सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद इन्हें चाशनी में डुबोकर करीब 1 मिनट के लिए रख दें। तय समय के बाद चाशनी से रोल निकाल कर उन पर नारियल का पाउडर लगाएं. इस तरह आपकी स्वादिष्ट स्वीट डिश ब्रेड मावा रोल बनकर तैयार है.


Related Posts
Sweet

बेसन दूध बर्फी

उत्सव के समय, बेसन मिल्क बर्फी एक ऐसी मिठाई है जो हर जगह मिल जाती है! लोकप्रिय दूध आधारित मिठाई घर पर भी बनाई जा सकती है, जो इस अवसर के लिए घर की मिठाई खाना चाहते हैं।

Healthy Drinks

खस शरबत रेसिपी

गर्मियों में ठंडक पहुँचाने के लिए बनाएँ खस का शरबत

Sweet

मैंगो जेली पुडिंग

मैंगो जेली बनाने के लिए
मैंगो प्यूरी = ½ कप
पानी = 2 कप
चीनी = ¼ कप
अगर अगर पाउडर = 1 टीस्पून
पुडिंग बनाने के लिए
दूध = 2 कप
अगर अगर पाउडर = 1 टीस्पून
चीनी = 1/3 कप

Italian Food

How to Cook Spaghetti Squash

Cooking spaghetti squash is an easy and healthy way to enjoy a delicious, low-carb alternative to traditional pasta. Prepare spaghetti squash as follows: 

Healthy Drinks

दूध बादाम की रेसिपी

महाशिवरात्रि के व्रत में भी ले सकते हैं दूध बादाम जिससे दिन भर रहेगी एनर्जी

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.