Sweet

कश्मीरी फिरनी से घुल जाएगी मुंह की मिठास, जानिए रेसिपी।

कश्मीरी फिरनी रेसिपी फिरनी एक मीठे व्यंजन के रूप में बहुत पसंद की जाती है।

फिरनी कई तरह से बनाई जाती है। कश्मीरी फिरनी भी काफी पसंद की जाती है। मिठाई खाने के शौकीन लोगों को कश्मीरी फिरनी का स्वाद बहुत पसंद आता है. अगर आपको भी मीठा खाना पसंद है और अभी तक कश्मीरी फिरनी का स्वाद नहीं चखा है तो कोई बात नहीं. आज हम आपको घर पर कश्मीरी फिरनी बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इस रेसिपी को फॉलो करके आप स्वादिष्ट कश्मीरी फिरनी बना सकते हैं।

कश्मीरी फिरनी बनाने के लिए सामग्री:-
  • चावल – 100 ग्राम
  • दूध – 2 लीटर
  • चीनी – 200 ग्राम
  • देसी घी – 2 टेबल स्पून
  • इलायची पाउडर – 1 टी स्पून
  • गुलाबजल – 2 टी स्पून
  • केसर – 1 चुटकी
  • काजू – 10
  • बादाम – 10
  • पिस्ता – 10

कश्मीरी फिरनी कैसे बनाते हैं
कश्मीरी फिरनी बनाने के लिए सबसे पहले चावल लें और उन्हें पानी से धोकर 1 घंटे के लिए भिगो दें. - इसके बाद चावलों को निकाल कर मिक्सर की मदद से दरदरा पीस लें. - अब एक बड़ा बर्तन लें और उसमें दूध डालकर मध्यम आंच पर गर्म होने के लिए रख दें. जब दूध में उबाल आने लगे तो गैस धीमी कर दें और उसमें पिसे हुए चावल डाल दें. - इसके बाद एक कलछी की मदद से दूध और चावल को चलाते हुए पकाएं. चावलों को चलाते हुए पकाने से उनमें गुठलियां नहीं बनेंगी. फिरनी को समान रूप से चलाते हुए, तीन से चार मिनट के बाद, केसर के पत्ते उबलते दूध में ही डाल दें।

इसके बाद काजू, बादाम और पिस्ते को बारीक काट कर इस फिरनी में डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद फिरनी में स्वादानुसार चीनी डाल दीजिए. चीनी डालने के बाद फिरनी को कलछी की सहायता से लगातार चलाते रहें. जब फिरनी गाढ़ी होने लगे तो इसमें 1 छोटी चम्मच इलाइची पाउडर डाल कर गैस बंद कर दीजिए. आखिर में फिरनी में गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिला लें। इस तरह आपकी स्वादिष्ट स्वीट डिश कश्मीरी फिरनी बनकर तैयार है. अगर आप इसे ठंडा खाना पसंद करते हैं, तो इसे बनाने के बाद लगभग 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें और फिर परोसें।


Related Posts
Non-Vej

बंगाली स्टाइल फिश करी बनाने का आसान तरीका

कैसे बनाएं बंगाली स्टाइल फिश करी

Sweet

बेसन दूध बर्फी

उत्सव के समय, बेसन मिल्क बर्फी एक ऐसी मिठाई है जो हर जगह मिल जाती है! लोकप्रिय दूध आधारित मिठाई घर पर भी बनाई जा सकती है, जो इस अवसर के लिए घर की मिठाई खाना चाहते हैं।

Vegetable

प्याज भाजी बनाने की आसान रेसिपी

घर पर कोई सब्जी न हो तो आप प्याज की भाजी तैयार कर सकते हैं।

Vegetable

लिट्टी चोखा बनाने की विधि

चोखा के साथ लिट्टी एक स्वस्थ भोजन है।

लिट्टी चोखा बनाना आसान है लेकिन इसमें काफी समय लगता है. इसलिए उन्हें अपनी गति और समय पर बनाएं। स्टफिंग के लिए आपको सत्तू की जरूरत पड़ेगी. सत्तू मूल रूप से भुना हुआ बेसन है। अगर आपके पास सत्तू नहीं है, तो बिना भूसी के भुनी हुई चना दाल का इस्तेमाल करें और उन्हें पीस लें। इसके बाद मैदा को छान कर इस्तेमाल करें।

लिट्टी चोखा बनाने की विधि

ए) आटा कवर तैयार करना

1. एक प्याले में 2 कप गेहूं का आटा/आटा (240 ग्राम) और छोटा चम्मच नमक लें। साथ ही 1 बड़ा चम्मच घी या तेल भी डालें।

2. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम नरम आटा गूंथ लें। मैंने कप पानी डाला। आटे की गुणवत्ता के आधार पर, आप से 1 कप पानी मिला सकते हैं।

3. चिकना और मुलायम होने तक गूंदें। आटे को ढककर एक तरफ रख दें।

Sweet

बटरस्कॉच आइसक्रीम

हर किसी की पसंदीदा बटर स्कॉच आइसक्रीम अब आसानी से बनती है और घर पर ही बनाई जाती है 

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.