Vegetable

सूरन की सब्जी बनाने की विधि

सूरन की सब्जी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है। कई जगह इसे जिमीकंद या ओल के नाम से भी पुकारा जाता है। बिहार में अधिकांश लोग इसे ओल के नाम से पुकारते हैं। यह सब्जी दशहरा और दिवाली के अवसर पर जरूर बनाई जाती हैं। यहां आप इसे बनाने का आसान तरीका जान सकते है।

सूरन की सब्जी बनाने की सामग्री

250 ग्राम सूरन
1/2 कप दही
2 टेबलस्पून धनिया पाउडर
1 टेबलस्पून मिर्च पाउडर
1 टेबलस्पून गरम मसाला
1/2 टेबलस्पून हल्दी पाउडर
1/2 टेबलस्पून जीरा पाउडर
2 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
1 इंच अदरक
2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
2 टेबलस्पून धनिया पत्ता (बारीक कटा)
नमक (स्वादानुसार)
4-5 टेबलस्पून तेल
4 कप पानी
 
सूरन की सब्जी बनाने की विधि

  • अब  मिक्सी ग्राइंडर में टमाटर, अदरक और हरी मिर्च डालकर उसे अच्छी तरह पीस लें।

  • दूसरी तरफ प्रेशर कुकर में दो कप पानी नमक और काटे गए सूरन के टुकड़ों को डालकर धीमी आंच पर 2-3 सिटी लगने दें।

  • 2-3 सिटी देने के बाद प्रेशर कुकर को गैस से उतारकर ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

  • जब प्रेशर कुकर ठंडा हो जाए, तो उससे सूरन को निकाल कर एक बर्तन में ठंडा होने के लिए रख दें।

  • अब एक कड़ाही में तेल रखकर गैस पर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए, तो उबले हुए सूरन के टुकड़े को उसमें डालकर सुनहरा होने तक फ्राई करें।

  • जब सूरन फ्राई हो जाए, तो उसे एक प्लेट में निकालकर अलग कर लें।

  • अब बचे हुए तेल में जीरा डालकर भूनें। जब जीरा अच्छी तरह भुन जाए, तो उसमें पीसा हुआ मसाला को डालकर थोड़ी धीमी आंच पर भुनें।

  • जब सारे मसाले अच्छी तरह भुन जाए, तो उसमें धनिया और हल्दी पाउडर डालकर उसे फिर थोड़ी देर तक भुनें।

  • जब सारी सामग्री अच्छी तरह से भुन जाए, तो उसमें दही, गरम मसाला और नमक डालकर फिर से उन्हें भुनें।

  • थोड़ी देर बाद उसमें एक कप पानी डालकर 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें। जब मसाला अच्छी तरह से पक जाए, तो उसमें फ्राई सूरन के टुकड़े को डालकर 8-10 मिनट तक पकाएं।

  • 8-10 मिनट से बाद उसे गैस से उतारकर गर्म-गर्म रोटी या चावल के साथ सर्व करें।


Related Posts
Sweet

बेसन दूध बर्फी

उत्सव के समय, बेसन मिल्क बर्फी एक ऐसी मिठाई है जो हर जगह मिल जाती है! लोकप्रिय दूध आधारित मिठाई घर पर भी बनाई जा सकती है, जो इस अवसर के लिए घर की मिठाई खाना चाहते हैं।

Chinese Food

चिली मोमोज बनाने का आसान तरीका.

इसे चटनी या सॉस के साथ भी खाया जा सकता है 

Vegetable

दिवाली पार्टी में जरूर शामिल करें टेस्टी पनीर मखमली, हर कोई पूछेगा क्या है Recipe

पनीर मखमली बनाने के लिए सामग्री-
-पनीर-250 ग्राम
-बादाम- 15-20
-अदरक-लहसुन पेस्ट- 2 टी स्पून
-धनिया पाउडर- 1 टी स्पून
-हल्दी- 1/4 टी स्पून
-चीनी- 1 टी स्पून
-तेल- 2-3 टेबलस्पून
-टमाटर- 4-5
-प्याज- 2
-लाल मिर्च पाउडर- 1/2 टी स्पून
-नमक- स्वादानुसार

Healthy Food

आटे का जीरा बिस्कुट। एगलेस होल व्हीट बिस्कुट। जीरा और अट्टा बिस्कुट

चाय या कॉफी, बिस्कुट के बिना अधूरी लगती है। बच्चे विभिन्न प्रकार के बिस्कुट खाना पसंद करते हैं। इसीलिए आज हम बहुत ही बेहतरीन स्वाद के जीरा बिस्कुट की रेसिपी लेकर आए हैं।

pad Thai

Make Delicious pad Thai by yourself

Ingredients:

8 oz. Pad Thai noodles
1/2 lb. chicken or shrimp, peeled and deveined (optional)
2 cloves garlic, minced
1 shallot, minced
1 red chili pepper, sliced (optional)
2 tbsp vegetable oil
2 eggs, beaten
1 cup bean sprouts
1/4 cup chopped scallions
2 tbsp chopped cilantro
1/4 cup chopped roasted peanuts

Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.